भाजपा से लोकतंत्र काे खतरा: अखिलेश
18-Aug-2023 07:46 PM 6363
रायबरेली 18 अगस्त (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के रायबरेली में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी से लोकतंत्र को खतरा है आने वाले समय मे यह सरकार संविधानिक अधिकारों पर भी प्रहार कर सकती है। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव आज आकस्मिक रूप से रायबरेली के लालगंज सरेनी आदि इलाके पहुंचे। गेगासो पर उनका पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। जन जागरण रथ पर सवार अखिलेश यादव जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं से मिले। उन्होंने कहा कि यह सरकार बेरोजगारी को बढ़ा रही है और आने वाले समय मे लोगो के संवैधानिक अधिकारों को खत्म करने की संभावना है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^