03-Oct-2023 07:17 PM
3258
रांची, 03अक्टूबर(संवाददाता) झारखंड में संकल्प यात्रा के सातवें चरण के दौरान पांकी विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर जमकर हमला बोला एवं भ्रष्टाचार मुक्त, अपराध मुक्त शासन के लिए भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया।
जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने सबसे पहले भारी वर्षा के बावजूद भारी संख्या में उपस्थित लोगों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह भीड़ बतला रहा है की हेमंत सरकार के दिन जाने वाला है, 2024 में भाजपा की सरकार आने वाली है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार गाँव, ग़रीब, किसान, मज़दूर और महिला के लिये समर्पित है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने प्रधानमंत्री बनते ही अपने कार्यकाल का पहला कार्य माँ बहनों के लिए इज्जत घर शौचालय का निर्माण करवाया। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण ज़रूर किया किंतु बड़े घरानों व पूँजीपतियों के लिए। प्रधानमंत्री मोदी जी ने जनधन खाते खुलवाकर एक एक ग़रीब व्यक्ति को बैंकों से जोड़ दिया। कोविड काल में जब कल कारख़ाने बंद हुए तो मोदी जी ने सीधे खाते में पैसे डालने का कार्य किया जबकि राजीव गांधी के कार्यकाल में केंद्र से चलने वाला एक रुपया का पंद्रह पैसे पहुँचता था। उन्होंने कहा कि मोदी जी ग़रीबों के लिए अनाज भेज रहे हैं किंतु हेमंत सोरेन अनाजों की कालाबाज़ारी करवा रहे हैं। चार करोड़ से ज़्यादा को आवास योजना का लाभ मिला।
श्री मरांडी ने कहा कि मोदी जी ने महिलाओं के लिए लोकसभा और विधानसभा में आरक्षण बिल लाकर बड़ा तोहफ़ा दिया है। इस बिल के तहत 33% बहनों को इसका लाभ मिलेगा। इससे पहले रक्षा बंधन में बहनों को गैस पर सब्सिडी का बड़ा तोहफ़ा दिया था। इस योजना के तहत 75 लाख नये बहनों को भी जोड़ा जाना है जबकि कांग्रेस काल में पैरवी वालों को गैस कनेक्शन मिलता था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने विश्वकर्मा पूजा के दौरान कारीगरों के लिए विश्वकर्मा योजना लॉंच किया। इसके तहत 13 हज़ार करोड़ के बजट का भी प्रावधान किया गया है। ट्रेनिंग के दौरान स्टाइफ़न भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि पहली बार किसी प्रधानमंत्री ने नाई, बढई, लोहार, मोची की चिंता की है। उन्होंने कहा कि जब जब कांग्रेस के सहयोग से सरकार बनी है बड़े बड़े भ्रष्टाचार हुए हैं जबकि भाजपा की सरकार में विकास कार्य आगे बढ़ा है।
श्री मरांडी ने कहा कि अलग राज्य झारखंड के सपने को अटल बिहारी वाजपेयी ने सन् 2000 में अलग राज्य झारखंड का सपना पूरा किया। भाजपा की सरकार में देश समेत झारखंड में भी सड़कों का जाल बिछा है। कांग्रेस ने 60 वर्षों के शासन में जितनी सड़कें बनायी उसके तुलना में दो गुना ज़्यादा मोदी कार्यकाल में सड़क निर्माण हुआ है। झारखंड में भाजपा की जब जब सरकार बनी मूलभूत सुविधाओं पर रिकॉर्ड काम हुआ है। हेमंत सरकार भाजपा के बनाये हुए सड़कों की मरम्मती कराने में भी अक्षम साबित हुई है। सड़कों का हाल बुरा है, आम जनता बेबस है। सड़क गड्ढों में तब्दील हो गया है।...////...