भाजपा-जदयू की सरकार ने पिछले 20 वर्ष में बिहार को किया बर्बाद: प्रेमचंद
21-Jun-2025 10:34 PM 8908
पटना, 21 जून (संवाददाता) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट प्रेमचंद मिश्र ने बिहार की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)-जनता दल यूनाइटेड (जदयू) सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए आज कहा कि पिछले 20 वर्षों के शासनकाल में इस गठबंधन ने प्रदेश को हर स्तर पर बर्बाद कर दिया। श्री मिश्र ने शनिवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि बिहार कांग्रेस एक विशेष अभियान की शुरुआत कर रही है, जिसका उद्देश्य यह उजागर करना है कि मौजूदा केंद्र और राज्य सरकारों की नीतियों ने किस तरह से बिहार को सामाजिक, आर्थिक और प्रशासनिक रूप से कमजोर किया है। उन्होंने बताया कि इस अभियान का शीर्षक "भाजपा-जदयू सरकार द्वारा बिहार को बर्बाद किए जाने की कहानी - मोदी सरकार एवं अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं की जुबानी” है। कांग्रेस नेता ने केयर रेटिंग्स द्वारा हाल ही में जारी सामाजिक और आर्थिक विकास सूचकांक का हवाला देते हुए कहा कि यह रिपोर्ट न केवल सरकार की असफलताओं का आईना है बल्कि यह प्रमाण भी है कि बिहार आज देश के 17 बड़े राज्यों में सबसे निचले पायदान पर आ गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^