भानुप्रतापपुर विधानसभा उप निर्वाचन में मतदान शांतिपूर्वक
05-Dec-2022 08:04 PM 6850
कांकेर, 05 दिसंबर (संवाददाता) छत्तीसगढ़ के उत्तर बस्तर कांकेर भानुप्रतापपुर के उप निर्वाचन के लिए आज शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हो गया। आधिकारिक जानकारी के अनुसार विधानसभा उप निर्वाचन को संपन्न कराने के लिए 256 मतदान केन्द्र बनाये गये थे, जिसमें मतदाताओं ने उत्साह पूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया। प्रातः 07 बजे से दोपहर 03 बजे तक मतदान संपन्न कराया गया, प्रातः 09 बजे तक 9.89 प्रतिशत मतदाता तथा प्रातः 11 बजे तक 31.27 प्रतिशत और दोपहर 01 बजे तक 50.83 प्रतिशत एवं दोपहर 03 बजे तक 64.86 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^