भारत और विश्व इतिहास में 04 फरवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं
04-Feb-2022 08:48 AM 6625
नयी दिल्ली 04फरवरी (AGENCY) भारत और विश्व इतिहास में 04 फरवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1628- शाहजहां को आगरा में मुगल बादशाह का ताज पहनाया गया। 1922- भारतीय शास्त्रीय संगीत के चितेरे भारत रत्न पंडित भीमसेन जोशी का जन्म। 1938- कत्थक नृत्य के देश के महान साधक बिरजू महाराज का जन्म। 1948- सिलोन (अब श्रीलंका) को ब्रिटेन से आजादी मिली। 1973- भारत के सबसे बड़े मर्चेंट पोत जवाहर लाल नेहरू का उद्घाटन। 1974 -भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर का जन्‍म। 1974- महान भौतिकशास्त्री सत्येंद्र नाथ बोस का निधन। 1976- ग्वाटेमाला में भीषण भूकंप में 23,000 लोगों की मौत हो गई और 75,000 से ज्यादा जख्मी हुए। 1990- केरल का एर्नाकुलम ज़िला देश का पूर्ण साक्षर ज़िला घोषित। 1994- अमेरिका ने वियतनाम के खिलाफ लगाए गए व्यापारिक प्रतिबंध समाप्त किए। 1997- इस्राइल की सेना के दो हेलिकॉप्टर उत्तरी इस्राइल में टकराए। 1998- अफगानिस्तान के पूर्वोत्तर इलाके में भूकंप से चार हजार से ज्यादा लोगों की मौत। 2001- तिब्बत की निर्वासित सरकार ने ऐलान किया कि भारत ने करमापा लामा को शरणार्थी का दर्जा दे दिया है। वह जनवरी 2000 में किशोरावस्था में भारत चले आए थे। 2003- यूगोस्लाविया ने आधिकारिक तौर पर अपना नाम बदलकर सर्बिया और मोंटेनेग्रो किया। 2002 - प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता भगवान दादा का निधन। 2004- फेसबुक को लांच किया गया। 2007- अमेरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति अलगोर को संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण पुरस्कार मिला। 2014 - सत्या नडेला को दुनिया की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के नए सीईओ नियुक्त किया गया। 2019 - मौनी अमावस्या पर प्रयागराज में पांच करोड़ श्रद्वालुओं ने शाही स्नान किया। 2020 - राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्‍ट्रपति भवन स्थित मुगल उद्यान उत्‍सव का शुभांरभ किया। 2020 - केन्या के पूर्व राष्ट्रपति डेनियल अराप मोई का निधन।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^