भारत और विश्व इतिहास में 06 फरवरी की प्रमुख घटनाएं
06-Feb-2023 09:22 AM 8294
नयी दिल्ली, 06 फरवरी (संवाददाता) भारत और विश्व इतिहास में 06 फरवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1715 - स्पेन और पुर्तग़ाल के बीच युद्ध समाप्त हुआ। 1716 -ब्रिटेन और हालैंड के बीच गठबंधन का नवीनीकरण। 1778 - ब्रिटेन ने फ़्रांस के ख़िलाफ़ जंग का ऐलान किया। फ़्रांस ने अमेरिका को मान्यता प्रदान की। 1788 - मैसाचुसेट्स संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान को मानने वाला छठा राज्य बना। 1819 - सर थॉमस स्टैमफ़र्ड रैफ़ेल्स ने सिंगापुर की खोज की। 1833 - ओट्टो आधुनिक समय में यूनान के पहले सम्राट बने। 1869 - यूनान क्रीट छोड़ने को राजी हुआ। 1891 - उड़ान के क्षेत्र में अग्रणी डच-एंटन हरमान फ़ोकर का जन्म। 1899 - स्पेन ने क्यूबा प्यूटो रिको गुआम और फिलीपींस अमरीका को सौंप दिए। 1911 - अमेरिका के एरिजोना में पहला वृद्धाश्रम खोला गया। 1918 - तीस वर्ष से अधिक की आयु की महिलाओं को ब्रिटेन में मतदान करने का अधिकार मिला। 1922 - कार्डिनल एशिले रैट्टी पोप चुने गए। 1941 - ब्रिटिश सेना ने लीबिया के बेनगाजी शहर पर क़ब्ज़ा किया। 1942 - द्वितीय विश्वयुद्ध:यूनाइटेड किंगडम ने थाईलैंड के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की। 1951 - अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया। 1952 - ब्रिटेन नरेश जार्ज छठवें के निधन के बाद एलिजाबेथ द्वितीय गद्दी पर बैठीं। 1959 - सुश्री अन्ना चांडी केरल उच्च न्यायालय की प्रथम महिला न्यायाधीश बनीं। 1968 - फ्रांस के ग्रेनोबल शहर में दसवें शीतकालीन ओलंपिक खेल शुरु। 1985 - ब्रिटिश उपन्यासकार जेम्स हेडली चेइज का स्विट्जलैंड में निधन। 1987 - जस्टिस मैरी गॉडरन आस्ट्रेलियाई हाई कोर्ट की जज बनने वाली पहली महिला बनीं। 1989 - पूर्वी यूरोप में साम्यवाद को समाप्त करने की दिशा में पोलैंड में गोलमेज वार्ता की शुरुआत। 1993 - टेनिस के जाने माने खिलाड़ी आर्थर ऐश का निधन। 1994 - पाकिस्तान में सार्वजनिक फ़ांसी पर प्रतिबंध लागू। 1997 - इक्वाडोर की कांग्रेस ने राष्ट्रपति अब्दाला बुकारम को अपदस्थ कर दिया। 1999 - देश का पहला पेस मेकर बैंक कोलकाता में स्थापित। 2000 - विदेश मंत्री टारजा हैलोनेन फ़िनलैंड की प्रथम महिला राष्ट्रपति चुनी गईं। 2001 - वरिष्ठ कांग्रसी नेता वी.एन. गाडगिल का निधन। 2002 - पर्ल अपहरण काण्ड में जैश-ए-मोहम्मद के उमर शेख़ की तलाश। 2003 - अमेरिकी सीनेट की विदेश संबंध समिति ने रूस के साथ एटमी हथियार संधि का अनुमोदन किया। 2004 - तेरहवीं लोकसभा भंग। 2005 - ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को हराकर त्रिकोणीय एक दिवसीय श्रृंखला जीती। 2007 - अमेरिका के इमोरी विश्वविद्यालय ने दलाई लामा को प्रोफ़ेसर नियुक्त किया। 2008 - प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आइसलैण्ड के राष्ट्रपति रैग्ना ग्रिमसन से बात-चीत की। 2009 - भारत ने नेपाल के साथ लगी अपनी सीमा पर तीन बड़े बाँधों के निर्माण के लिए 9.45 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी। 2017 - वीके शशिकला तमिलनाडु की तीसरी महिला मुख्यमंत्री नियुक्त।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^