भारत और विश्व इतिहास में 23 फरवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है
23-Feb-2022 08:43 AM 4687
नयी दिल्ली, 23 फरवरी (AGENCY) भारत और विश्व इतिहास में 23 फरवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है:- 1468 – प्रिंटिंग प्रेस का आविष्कार करने वाले जोहानेस गुटेनबर्ग का निधन। 1768 – कर्नल स्मिथ ने ब्रिटिश सत्ता को स्वीकार कर चुके हैदराबाद के निजाम के साथ शांति समझौता किया। 1799 – मिस्र पर फ्रांस के तानाशाह नेपोलियन बोनापार्ट का अधिकार हो जाने के बाद फ्रांसीसी सेना ने आक्रमण शुरू किया। 1871 – इंग्लैंड की राजधानी में यूरोपीय सरकारों की उपस्थिति में लंदन कॉन्फ़्रेन्स हुई। इसका मुख्य कारण फ्रांस पर जर्मनी की विजय तथा दिन प्रतिदिन उसकी बढ़ती शक्ति थी। 1886 – अमेरिका के रसायनशास्त्री एवं आविष्कारक मार्टिन हेल ने एल्युमिनियम की खोज की। 1940 – रूसी सेनाओं ने यूनान के समीप स्थित लासी द्वीप पर कब्जा किया। 1947 – दुनिया को मानक में पिरोने वाले अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन की स्थापना हुई। 1952 – भारत में कर्मचारी भविष्य निधि एवं विविध प्रावधान अधिनियम पारित किया गया। 1958 – अर्जेंटीना के महान फाॅर्मूला वन चालक खुआन मैनुएल फांगियो का दो लोगों ने अपहरण कर लिया। 1962 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया। 1967 – अमेरिकी सेनाओं ने वियतनाम युद्ध में बड़े हमले शुरू किये। 1969 – हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री मधुबाला का निधन। 1970 – गुयाना देश गणराज्य बना और आज के दिन को इस देश का राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया। 2003 – कनाडा के डेविसन ने विश्व कप का सबसे तेज़ शतक लगाकर 1983 का कपिल देव का रिकार्ड तोड़ा। 2007 – पाकिस्तान ने शाहीन-2 मिसाइल का परीक्षण किया। 2010 – भारत के मशहूर चित्रकार एम.एफ. हुसैन को कतर की नागरिकता दी गई। 2014 – रूस के सोच्चि शहर में 22वें शीतकालीन ओलंपिक खेलों का समापन हुआ।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^