भारत और विश्व के इतिहास में 03 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है
03-Dec-2021 08:13 AM 4691
नयी दिल्ली 03 दिसंबर (AGENCY) भारत और विश्व के इतिहास में 03 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है:- 1796 - बाजीराव द्वितीय को मराठा साम्राज्य का पेशवा बनाया गया। वह मराठा साम्राज्य के अंतिम पेशवा थे। 1828 - एंड्रयू जैक्सन अमेरिका के सातवें राष्ट्रपति चुने गए। 1829 - वायसराय लॉर्ड विलियम बैंटिक ने भारत में सती प्रथा पर रोक लगायी। 1910 - फ्रांसीसी भौतिकशास्त्री जॉर्जेज क्लाउड द्वारा विकसित विश्व के पहले नियोन लैम्प का पहली बार पेरिस के मोटर शो में प्रदर्शन। 1912 - तुर्की, बुल्गारिया, सर्बिया, यूनान और मोंटेगरो ने युद्धविराम समझौता किया। 1948 - पूर्वी चीन सागर मेंजहाज कियांग्या में विस्फाेट हाेने से 1,100 लाेगों की माैत हुई। 1959 - भारत और नेपाल ने गंडक सिंचाई और विद्युत परियोजना के समझौते पर हस्ताक्षर किये। 1967 - भारत का पहला रॉकेट (रोहिणी आर एच 75) को थुम्बा से प्रक्षेपित किया गया। इंडोनेशिया के पूर्व राष्ट्रपति सुकर्णो नजरबंद किये गए। 1971 - भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध शुरू होने के बाद देश में आपातकाल लागू हुआ। 1975 - लाओस गणराज्य घोषित। 1984 - भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री से विषैली गैस लीक होने से कम से कम 3000 लोगों की मौत और कई हजार व्यक्ति शारीरिक विकृति के शिकार हो गए। 1989 - रूस और अमेरिका ने शीत युद्ध खत्म होने की घोषणा की। 1994 - ताइवान में पहला स्वतंत्र स्थानीय चुनाव सम्पन्न। 1999 - विश्व प्रसिद्ध गिटार वादक चार्ली ली बर्ड का निधन, चेचेन्या के छापामारों ने 250 रूसी सैनिकों को मार गिराया। 2001 - गाजा पर इस्रायल के हमले में यासर अराफात के हैलीकॉप्टर नष्ट। 2002 - यूएनईपी ने भारत समेत सात उष्णकटिबंधीय देशों में जैव विविधता के अध्ययन के लिए 2 करोड़ 60 लाख डालर जारी किया। 2008 - महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख ने अपने पद से त्यागपत्र दिया। 2012 - फिलीपींस में ‘भूफा’ तूफान से कम से कम 475 लोगों की मौत।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^