भारत और विश्व के इतिहास में 11 फरवरी की प्रमुख घटनाएं
11-Feb-2023 09:32 AM 7484
नयी दिल्ली, 11 फरवरी (संवाददाता) भारत और विश्व के इतिहास में 11 फरवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं: 1543 - इंग्लैंड और रोम के बीच फ़्रांस के ख़िलाफ़ समझौता हुआ। 1613 - मुगल बादशाह जहांगीर ने ईस्ट इंडिया कंपनी को सूरत में कारखाना लगाने की अनुमति दी। 1720 - स्वीडेन तथा प्रशिया का शांति समझौता। 1750 - भारतीय स्वाधीनता संग्राम के पहले शहीद तिलका मांझी का जन्म हुआ था। 1793 - ईरान की सेना ने नीदरलैंड के वेनलो पर क़ब्ज़ा किया। 1814 - यूरोपीय देश नॉर्वे ने स्वतंत्रता की घोषणा की। 1889 - जापान में मेजी संविधान को अंगीकार किया गया। 1919 - फ्रेडरिक एबर्ट जर्मनी के राष्ट्रपति चुने गये। 1944 - जर्मन की सेना इटली के अप्रिलिया पर दोबारा कब्जा किया। 1953 - सोवियत संघ ने इजरायल के साथ कूटनीतिक संबंध तोड़े। 1955 - भारत में पहली बार अखबारों का प्रकाशन शुरू हुआ। 1959 - भारतीय क्रिकेटर वीनू माकंड ने अपना आखिरी टेस्ट वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली में खेला। 1964 - ताइवान ने फ्रांस के साथ कूटनीतिक संबंध तोड़े। 1966 - पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का ताशकंद में निधन। 1977 - भारत के पांचवे राष्ट्रपति फ़ख़रुद्दीन अली अहमद का निधन। 1979 - ईरान के प्रधानमंत्री ने इस्तीफा दिया, ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला खमेनी का सत्ता पर कब्जा। 1987 - अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया। 1990 - नेल्सन मंडेला को 27 साल बाद जेल से रिहा किया गया। 2010 - साठवीं बर्लिन अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव में हनी को मिला गोल्डन बीयर पुरस्कार। 2013 - रूस के कोमी क्षेत्र में विस्फोट में 18 खदान कर्मी मारे गये। 2018 - रूस में सारातोव एयरलाइंस का विमान 703 दुर्घटनाग्रस्त, 71 लोगों की मौत।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^