भारत और विश्व के इतिहास में 11 फरवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:
11-Feb-2022 08:29 AM 2440
नयी दिल्ली, 11 फरवरी (AGENCY) भारत और विश्व के इतिहास में 11 फरवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं: 1613 मुगल बादशाह जहांगीर ने ईस्ट इंडिया कंपनी को सूरत में कारखाना लगाने की अनुमति दी। 1720 स्वीडेन तथा प्रशिया का शांति समझौता। 1750 – तिलका मांझी का जन्म हुआ था, जो 'भारतीय स्वाधीनता संग्राम' के पहले शहीद थे। 1793 प्रशिया की सेना ने नीदरलैंड के वेनलो पर कब्जा किया। 1814 यूरोपीय देश नॉर्वे ने स्वतंत्रता की घोषणा की। 1889 जापान में मेजी संविधान को अंगीकार किया गया। 1919 फ्रेडरिक एबर्ट जर्मनी के राष्ट्रपति चुने गये। 1944 जर्मन की सेना इटली के अप्रिलिया पर दोबारा कब्जा किया। 1953 सोवियत संघ ने इजरायल के साथ कूटनीतिक संबंध तोड़े। 1955 भारत में पहली बार अखबारों का प्रकाशन शुरू हुआ। 1959 भारतीय क्रिकेटर वीनू माकंड ने अपना आखिरी टेस्ट वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली में खेला। 1964 ताइवान ने फ्रांस के साथ कूटनीतिक संबंध तोड़े। 1966 पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का ताशकंद में निधन। 1977 – भारत के पांचवे राष्ट्रपति फ़ख़रुद्दीन अली अहमद का निधन। 1979 ईरान के प्रधानमंत्री ने इस्तीफा दिया, ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला खमेनी का सत्ता पर कब्जा। 1987 अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया। 1990 नेल्सन मंडेला को 27 साल बाद जेल से रिहा किया गया। 2010 60वीं बर्लिन अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव में हनी को मिला गोल्डन बीयर पुरस्कार। 2013 रूस के कोमी क्षेत्र में विस्फोट में 18 खदान कर्मी मारे गये। 2018 सारातोव एयरलाइंस का विमान 703 रूस में दुर्घटनाग्रस्त, 71 लोगों की मौत।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^