भारत एवं विश्व इतिहास में 07 मई की घटनाएं इस प्रकार हैं:
07-May-2022 08:27 AM 5988
नयी दिल्ली, 07 मई (AGENCY) भारत एवं विश्व इतिहास में 07 मई की घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1664- फ्रांस के सम्राट लुई चौदहवें ने वर्साय पैलेस का उद्घाटन किया। 1727- रूस की महारानी कैथरीन प्रथम ने यूक्रेन से यहुदियों को बाहर करने का आदेश दिया। 1775- तुर्की राज्य बुकोविना ऑस्ट्रिया से अलग हुआ। 1800-अमेरिका में इंडियाना प्रांत का गठन किया गया। 1832- यूनान ने स्वतंत्रता हासिल की, बावारिया को सम्राट चुना गया। 1861- प्रख्यात कवि रवींद्र नाथ टैगोर का जन्म। 1875- सिसली द्वीप के पास जर्मनी का जहाज टूटा, जिसमें 312 लोग मारे गए। 1907- बंबई (वर्तमान में मुंबई) में पहली विद्युत ट्राम कार चलाई गई। 1973- ईटानगर को अरुणाचल प्रदेश की राजधानी बनाया गया। 1975- अमेरिका ने वियतनाम युद्ध की समाप्ति की घोषणा की। 2000- व्लादिमीर पुतिन रूस के राष्ट्रपति बने। 2002- चीन का विमान एमडी-82 पीत सागर में गिरा, 112 लोगों की मौत। 2004- आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने अमेरिका के एक व्यापारी निक बर्ग का सर कलम किया। इस घटना को रिकॉर्ड कर इंटरनेट पर जारी किया गया। 2008- पाकिस्तान ने परमाणु क्षमता से लैस मिसाइल हत्फ़-8 का परीक्षण किया। 2010- चिली ओईसीडी का 31वां सदस्य बना। 2012- व्लादिमीर पुतिन ने छह वर्ष के कार्यकाल के लिए तीसरी बार रूस के राष्ट्रपति पद की शपथ ली। 2015- ब्रिटेन के आम चुनाव में डेविड कैमरून फिर से प्रधानमंत्री बने। उनकी कंजर्वेटिव पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिला।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^