भारत एवं विश्व इतिहास में 08 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं
08-Jul-2022 08:28 AM 7836
नयी दिल्ली 08 जुलाई (AGENCY) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 08 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं.. 1497 – वास्को डी गामा समुद्र के रास्ते भारत पहुंचने के लिए यूरोप से रवाना हुए। 1693 – अमेरिका में न्यूयॉर्क पुलिस की वर्दी को मंजूरी दी गई। 1792 – फ्रांस ने प्रशिया पर युद्ध की घोषणा की। 1833 – रूस और तुर्की ने सुरक्षा संधि पर हस्ताक्षर किये। 1858 – ग्वालियर के क़िले के पतन के बाद लॉर्ड केनिंग ने शांति की घोषणा की। 1889 – अमेरिकी अखबार द वॉल स्ट्रीट जर्नल का प्रकाशन शुरू हुआ। 1914 – पश्चिम बंगाल में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री और वामपंथी राजनीति के आधार रहे ज्योति बसु का जन्म। 1918 – भारतीय संविधान में सुधार के लिए मांटेग्यु चेम्सफोर्ड रपट प्रकाशित की गई। 1930 – किंग जॉर्ज वी ने लंदन में इंडिया हाउस की स्थापना की। 1932 – अमेरिकी शेयर सूचकांक डाऊ जोंस ग्रेट डिप्रेशन के निचले स्तर 41 अंक पर पहुंच गया। 1948 – अमेरिकी वायुसेना में महिलाओं की भर्ती शुरू हुई। 1954 – तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने सतलुज नदी पर निर्मित भाखड़ा नांगल पनबिजली परियोजना पर बनी सबसे बड़ी नहर का उद्घाटन किया। 1972 - भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली का जन्‍म। 1975 – म्यांमार के बगाँ में आए भूकंप में हज़ारों मंदिर ध्वस्त हो गए तथा भारी जानमाल की क्षति हुई। 1994 – शिमाकी मुकाई जापान की प्रथम महिला अंतरिक्ष यात्री बनी। 2001 – बंगलादेश के बल्लेबाज मोहम्मद अशरफुल ने 17 साल की उम्र में श्रीलंका के खिलाफ शतक जड़ा। 2002 – दक्षिण अफ़्रीका में अश्वेत क्रिकेटरों के लिए कोटा प्रणाली समाप्त। 2003 – सूडान में हुए विमान हादसे में करीब 115 लोगों की मौत हुई। 2003 – ईरान में सिर से जुड़ी दो बहनें लालेह और लादन बिजानी को अलग करने के लिए किया गया ऑपरेशन असफल हो जाने की वजह से मौत हुई। 2005 – जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर समूह-8 के देशों में सहमति बनी। 2007 - समाजवादी नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर का निधन। 2008 – फ्रांस की सरकार ने बंगलादेश की चर्चित लेखिका तस्लीमा नसरीन को मानद नागरिकता देने का प्रस्ताव किया। 2012- असम में भयावह बाढ़ ने विश्व प्रसिद्ध काज़ीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के 13 गैंडों समेत 500 से अधिक वन्य प्राणियों की मौत हुई। 2012 – अफगानिस्तान के कंधार प्रांत में कार बम धमाके से 14 नागरिकों की मौत हुई। 2013 – मिस्त्र की राजधानी काहिरा में धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों पर सेना की गोलीबारी में 42 लोगों मरे। 2014 – जर्मनी फुटबाल टीम के मिरोस्लाव क्लोस ने विश्वकप में सर्वाधिक 16 गोलों का विश्व रिकार्ड बनाया। 2019 – डीआरडीओ की ओर से विकसित और भारत डायनामिक्स लिमिटेड की तरफ से निर्मित नाग मिसाइल का परीक्षण सेना के अधिकारियों ने राजस्थान के पोखरण में किया । 2019 – क्रिकेटर राहुल द्रविड़ को राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया। 2020 – कोविड-19 महामारी के दौरान भारतीय नागरिकों को विदेश से वापस लाने के प्रयासों के तहत पांच मई-2020 को शुरू किया गया ऑपरेशन समुद्र सेतु का समापन हुआ।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^