भारत एवं विश्व इतिहास में 17 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं
17-Jun-2022 09:01 AM 2724
नयी दिल्ली, 17 जून (AGENCY) भारत एवं विश्व इतिहास में 17 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1609- नीदरलैंड, इंग्लैंड और फ्रांस ने 12 वर्षों के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। 1632- मुगल बादशाह शाहजहां की पत्नी मुमताज महल का निधन। 1674- शाहजी भोंसले की पत्नी और छत्रपति शिवाजी की माता जीजाबाई का निधन। 1734- फ्रांसीसी सैनिकों ने राइन में फिलिप्सबर्ग पर कब्जा किया। 1745- अमेरिकी उपनिवेशों ने लुईबॉर्ग, फ़्रैंक से केप ब्रेटन द्वीप को कैप्चर किया। 1773- कूकाका, कोलम्बिया की स्थापना जुआना रंगेल डी कुएल्रर द्वारा की गई। 1858- 1857 के भारतीय स्वतत्रंता संग्राम की नायिका झांसी की रानी लक्ष्मीबाई शहीद। 1885- स्टैचू ऑफ लिबर्टी न्यूयॉर्क के बंदरगाह पहुँचा। 1922- पुर्तगाली नौसेना के एविएटर गैगो कोतिन्हो और सैकदुरा कैब्राल ने दक्षिण अटलांटिक के पहले हवाई क्रॉसिंग को पूरा किया। 1936- हेनरिक हिमलर को जर्मन पुलिस का प्रमुख नियुक्त किया गया। 1938- जापान ने चीन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी। 1950- मिस्र के इतिहास में पहली बार राष्ट्रपति पद के लिए आम चुनाव हुए। 1970- शिकागो में पहली बार किडनी प्रत्यारोपण का ऑपरेशन हुआ। 1973- भारत के जाने-माने टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस का जन्म। 1981- मिस्र के काहिरा में मुस्लिमों और इसाईयों के बीच संघर्ष में 14 लोगों की मौत। 1985- जॉन हेन्ड्रिक्स ने अमेरिका में डिस्कवरी चैनल शुरू किया। 1991- दक्षिण अफ़्रीकी संसद ने जनसंख्या पंजीकरण अधिनियम को निरस्त कर दिया। 1994- शिकागो में फीफा विश्वकप फुटबाल की शुरुआत हुई। 2004- मंगल पर पृथ्वी की चट्टानों से मिलते-जुलते पत्थर मिले। 2008- देश में विकसित हल्के लड़ाकू विमान 'तेज़स' का बेंगलुरु में सफलतापूर्वक परीक्षण। 2012- साइना नेहवाल तीसरी बार इंडोनेशिया ओपन चैंपियन बनीं। 2017- पुर्तगाल में जंगल की आग से 64 लोगों की मौत और 204 अन्य घायल। 2020- खेल मंत्रालय ने खेलो इंडिया के तहत खेल इंडिया स्पोर्ट्स सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (केआईएससीई) की स्थापना की तैयारी की और इसे अपग्रेड करने के लिए 8 राज्य के स्वामित्व वाली खेल सुविधाओं की पहचान की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^