भारत एवं विश्व इतिहास में 20 फरवरी की प्रमुख घटनाएं
20-Feb-2023 09:07 AM 5310
नयी दिल्ली 20 फरवरी (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 20 फरवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है। 1798-लुई एलेक्जेंडर बर्थियर ने पोप पायस षष्ठम को पदच्युत किया। 1833-मिस्र के साथ युद्ध में तुर्की की मदद के लिए रूसी जहाज़ बास्फ़ोरस की खाड़ी में पहुँचे। 1835-कलकत्ता मेडिकल कॉलेज आधिकारिक तौर पर खुला। 1846-अंग्रेजों ने लाहौर पर क़ब्ज़ा किया। 1847-राॅयल कलकत्ता टर्फ क्लब की स्थापना। 1868-'अमृत बाज़ार पत्रिका' का बांग्ला में साप्ताहिक रूप में प्रकाशन शुरू हुआ। 1872-न्यूयार्क शहर में 'मेट्रोपोलिटन म्यूज़ियम ऑफ़ आर्ट्स' खुला। 1873-कैलिफ़ोर्निया यूनिवर्सिटी ने सैन फ़्रांसिस्को में अपने पहले मेडिकल कॉलेज की शुरुआत की। 1933-एडॉल्फ़ हिटलर ने चुनावों में नाज़ी पार्टी को सहयोग देने के लिए गुप्त तौर पर जर्मन उद्योगपतियों से मुलाकात की। 1935-कैरोलाइन मिकेल्सन अंटार्कटिक पहुँचने वाली पहली महिला बनीं। 1940-इंग्लैंड में दक्षिण अफ्रीका में नए निवेशों पर लगी पाबंदियाँ उठा लेने की घोषणा की। 1942-द्वितीय विश्वयुद्ध में जापानी सैनिकों ने डच ईस्ट इंडीज में बाली पर हमला कर दिया। 1945-भारतीय अभिनेता अनु कपूर का जन्म। 1947-ब्रिटिश प्रधानमंत्री क्लेमेंट एटली ने भारत को आज़ादी देने के बारे में घोषणा की। 1950-स्वतन्त्रता सेनानी शरत चन्द्र बोस का निधन। 1962-जान एच ग्लेन अमेरिका के प्रथम अंतरिक्ष यात्री बने। 1965-नासा द्वारा प्रक्षेपित रेंजर आठ चांद पर उतरा, फोटाे और ज़रूरी डेटा भेजे। 1968-मुंबई के के.ई.एम. अस्पताल के डाक्टर पी.के. सेन ने हृदय प्रत्यारोपण का पहला आपरेशन किया। 1975-मार्गरेट थैचर ब्रिटिश कंजर्वेटिव पार्टी की नेता निर्वाचित हुई। 1976-मुंबई हाई में कच्चे तेल का व्यावसायिक स्तर पर उत्पादन शुरू हुआ। 1982-कन्हार नदी जल पर उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में समझौता। 1985-हिन्दी के प्रसिद्ध कवि तथा गांधीवादी विचारक भवानी प्रसाद मिश्र का निधन। 1986-सोवियत संघ द्वारा 'सेल्युत-7' की अपेक्षा अधिक विकसित अंतरिक्ष स्टेशन 'मीर' (शान्ति) का प्रक्षेपण। 1987-हिमाचल प्रदेश भारतीय संघ का 24वाँ राज्य बनाया गया। 1988-रियो डी जेनेरो में बाढ़ से 65 लोग मारे गये और एक अस्पताल के 100 से अधिक लोग लापता हुए। 1989-आईआरए द्वारा किये गए एक घमाके में टर्नहिल में ब्रिटिश सेना की एक बैरक घ्वस्त। 1999-भारत के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने पाकिस्तान की ऐतिहासिक बस यात्रा की। 2000-भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक सलमान रुश्दी ने ब्रिटेन छोड़कर न्यूयार्क में बसने का निश्चय किया। 2001-भाकपा के वरिष्ठ नेता इन्द्रजीत गुप्त का निधन। 2002-काहिरा (मिस्र) में चलती ट्रेन में आग लगने से 373 मरे। 2003-ईरान में विमान दुर्घटना में 302 लोग मारे गये। 2007-यूरोपीय संघ कार्बन डाई आक्साइड के उत्सर्जन को 2010 तक 20 प्रतिशत कम करने को सहमत। 2008-रक्षा सौदे में ऑफ़सेट नीति को मंज़ूरी मिली। 2009-भ्रष्टाचार के आरोप में कलकत्ता हाईकोर्ट के न्यायधीश सौमित्र सेन के ख़िलाफ़ महाभियोग चला। 2015-स्विट्जरलैंड के राफ्ज शहर में दो ट्रेनों की टक्कर में 49 लोगों की मौत।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^