भारत एवं विश्व इतिहास में 23 जून की प्रमुख घटनाएं
23-Jun-2024 11:17 AM 5182
नयी दिल्ली, 23 जून (संवाददाता) भारत एवं विश्व इतिहास में 23 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1661: सम्राट चार्ल्स द्वितीय का पुर्तगाल की राजकुमारी से विवाह हुआ और पुर्तगाल ने दहेज के तौर पर बम्बई को ब्रिटेन को सौंप दिया। 1757: पलासी की लड़ाई में अंग्रेजों के हाथों सिराजुद्दौला की हार और वह ऊंट पर बैठकर निकल भागा। 1761: मराठा शासक पेशवा बालाजी बाजी राव का निधन। 1810: बाम्बे के डंकन डॉक का निर्माण कार्य पूरा। 1868: क्रिस्‍टोफर एल शोल्‍स को टाइपराइटर के लिए पेटेंट मिला। 1910: डॉ. राममनोहर लोहिया का उत्तर प्रदेश के फैजाबाद जिले में जन्म। 1953: जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी का कश्मीर में एक अस्पताल में निधन। 1960: जापान और अमेरिका के बीच सुरक्षा समझौता। 1980: पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के छोटे पुत्र संजय गांधी की विमान दुर्घटना में मौत। 1985: एयर इंडिया का एक यात्री विमान आयरलैंड तट के करीब हवा में दुर्घटनाग्रस्त। सभी 329 यात्रियों की मौत। 1992: न्यूयॉर्क के अपराध जगत के सरगना और क्षेत्र के सबसे बड़े माफिया परिवार के प्रमुख गोत्ती को धोखाधड़ी और हत्या के पांच मामलों में उम्रक़ैद की सजा सुनाई गई। 1994: संयुक्त राष्ट्र आम सभा ने दक्षिण अफ़्रीका की सदस्यता को मंजूर किया। 1994: उत्तरी कोरिया द्वारा परमाणु कार्यक्रम पर रोक लगाने की घोषणा। 1996: शेख हसीना वाजिद ने बंगलादेश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। 2008: टायर बनाने वाली देश की प्रमुख कम्पनी जेके टायर इण्डिया लिमिटेड ने मैक्सिको की टायर कम्पनी टोर्नल एवं उसकी सहायक कम्पनियों का 270 करोड़ डालर में अधिग्रहण किया। 2013: निक वाल्लेंडा अमेरिका के ग्रांड कैनयॉन की पहाड़ी को रस्सी पर चलकर पार करनेवाले पहले व्यक्ति बने। 2016: ब्रिटेन के लोगों ने यूरोपीय संघ से अलग होने के पक्ष में वोट दिया। प्रस्ताव के पक्ष में 51.9 प्रतिशत वोट पड़े, जबकि 48.1 ने इसका विरोध किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^