विदेश
देश
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
खेल
व्यापार
ARCHIVE
भारत एवं विश्व इतिहास में 25 जून की प्रमुख घटनाएं
Zuber Ansari
India
25-Jun-2024 09:25 AM
9377
नयी दिल्ली, 25 जून (संवाददाता) भारत एवं विश्व इतिहास में 25 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1529- मुगल शासक बाबर बंगाल पर विजय प्राप्त कर आगरा लौटा। 1788- वर्जीनिया अमेरिका के संविधान को अपनाने वाला 10वां राज्य बना। 1868- अमेरिका के राष्ट्रपति एंड्रयू जॉनसन ने सरकारी कर्मचारियों के लिये दिन में आठ घंटे काम करने का कानून पारित किया। 1900- भारत में आखिरी ब्रिटिश वायसराय रहे लुई माउंटबेटन का जन्म हुआ। 1903-प्रसिद्ध लेखक जॉर्ज ओरवेल का मोतीहारी में जन्म हुआ। इनका असली नाम एरिक ऑर्थर ब्लेयर था। 1931- भारत के पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह का उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में जन्म। 1932- भारतीय क्रिकेट टीम ने ब्रिटेन के लॉर्ड्स मैदान पर अपना पहला टेस्ट मैच खेला। 1941- फिनलैंड ने सोवियत संघ पर हमले की घोषणा की। 1947- ‘द डायरी ऑफ ए यंग गर्ल’ का पहला संस्करण प्रकाशित हुआ। इसे एना फ्रैंक ने लिखा था जो मात्र 16 साल की उम्र में हिटलर के कंसंट्रेशन कैंप में मार दी गई थीं। 1951- अमेरिकी टेलीविजन एवं रेडियो नेटवर्क सीबीएस ने चार शहरों में पहले रंगीन टीवी कार्यक्रम का प्रसारण किया।1960- मेडागास्कर फ्रांस से स्वतंत्र हुआ। 1974- बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर का जन्म। 1975- राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने आंतरिक आपातकाल लगाने के सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दी। 1983- भारत ने वेस्टइंडीज को 43 रनों से हरा कर पहली बार क्रिकेट विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। 1993- किम कैंपबेल कनाडा की 19वीं प्रधानमंत्री बनीं। 1994- जापान के प्रधानमंत्री सुतोमु हाता ने अपने पद से इस्तीफा दिया। 2005- ईरान के राष्ट्रपति चुनाव में अति कट्टरपंथी माने जाने वाले महमूद अहमदी नेजाद की जीत की घोषणा हुई । 2009- संगीत एवं नृत्य की नयी परिभाषा लिखने वाले माइकल जैक्सन का निधन। 2010- ऑस्ट्रिया में दुनिया का सबसे बड़ा सोने का सिक्का 40 लाख डालर में नीलाम हुआ। 2011- ह्यूस्टन के उद्यमी एवं खरपतवार हटाने की मशीन के आविष्कारक जॉर्ज सी बैलस सीनियर का निधन। 2013- उत्तराखंड में बाढ़ के दौरान रेस्क्यू मिशन में लगा वायुसेना का एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में क्रू मेंबर्स समेत 20 लोग मारे गए। 2014- उरुग्वे के फुटबॉल खिलाड़ी लुईस सुआरेज पर फीफा 2014 विश्वकप के दौरान विपक्षी टीम के खिलाड़ी को दांत से काटने का आरोप लगा।...////...
«
भारत एवं विश्व इतिहास में 26 जून की प्रमुख घटनाएं
युथ PLUS
»
भारत एवं विश्व इतिहास में 24 जून की प्रमुख घटनाएं
POST CATEGORY
देश
सम्पादकीय
विदेश
राजनीति
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
उत्तर प्रदेश
राजस्थान
खेल खिलाड़ी
व्यापार
राज्य
टीवी फिल्मी
वुमन स्पेशल
युथ PLUS
पर्यटन
टाण्डा
कार्टून
हेल्थ
भोपाल
इन्दौर
जबलपुर
ग्वालियर
रायपुर
बिलासपुर
क्रिकेट
फुटबॉल
टेनिस
हाकी
अन्य खेल
मूवी रिव्यू
टीवी गॉसिप
हालीवुड
बॉलीवुड
शेयर बाज़ार
अजब-गजब
लखनऊ
इलाहबाद
गौरखपुर
बनारस - अयोध्या
आगरा-मथुरा-गाजियाबाद
जयपुर
जोधपुर
उदयपुर
कोटा
अजमेर
निवाड़ी
दतिया
नरसिंहपुर
दमोह
सिंगरौली
डिंडोरी
धार
देवास
बालाघाट
मन्दसौर
टीकमगढ़
हरदा
रीवा
भिण्ड
रायसेन
झाबुआ
होशंगाबाद
मुरैना
शिवपुरी
खण्डवा
श्योपुर
पन्ना
बैतूल
रतलाम
सतना
खरगौन
सीहोर
उज्जैन
शाजापुर
छिन्दवाड़ा
अनुपपुर
नीमच
सिवनी
कटनी
आगर-मालवा
शहडोल
सागर
मण्डला
गुना
अलिराजपुर
उमरिया
बुरहानपुर
राजगढ़
अशोकनगर
बड़वानी
सीधी
छतरपुर
विदिशा
© 2025 - All Rights Reserved -
Youth18
|
Hosted by SysNano Infotech
|
Version Yellow Loop 24.12.01
|
Structured Data Test
|
^
^
×
ASPX:
POST
ALIAS:
bhaarat-evam-vishv-itihaas-men-25-joon-kee-pramukh-ghatanaaen
FZF:
FZF
URL:
https://www.youth18.com/bhaarat-evam-vishv-itihaas-men-25-joon-kee-pramukh-ghatanaaen
PAGETOP:
ERROR: