15-Jun-2024 09:32 AM
9869
नयी दिल्ली, 15 जून (संवाददाता) भारत एवं विश्व के इतिहास में 15 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-
1389 - कोसोव युद्ध के दौरान ओटोमन साम्राज्य ने सर्ब और बोस्निया को हराया।
1664 - अमेरिका में न्यू जर्सी की स्थापना हुई।
1752 - बेंजामिन फ्रेंकलिन ने साबित किया की प्रकाश विद्युत चुंबकीय तरंग है।
1762 - आस्ट्रिया में कागजी मुद्रा का चलन शुरू हुआ।
1785 - विश्व की पहली हवाई दुर्घटना में गुब्बारे से उड़ान भर रहे दो फ्रांसिसि नागरिकों की मृत्यु हो गई।
1808 - जोसेफ बोनापार्ट स्पेन के राजा बने। वह नेपोलियन बोनापार्ट के बड़े भाई थे।
1836 - अर्कांसस अमेरिका का 25वां राज्य बना।
1866 - प्रशिया ने ऑस्ट्रिया पर आक्रमण किया।
1878 - हिन्दू संप्रदाय ‘राधा स्वामी सत्संग’ के संस्थापर शिव दयाल साहब का निधन।
1896 - जापान में 7.2 की तीव्रता का भूकंप और उसके बाद आई सुनामी में 22,000 लोगों की मौत हो गई।
1908 - कलकत्ता में शेयर बाजार की शुरुआत हुई।
1929 - प्रसिद्ध गायिका और अभिनेत्री सुरैया का जन्म।
1932 - घ्रुपद गायक जिया फरीदुद्दीन डागर का जन्म।
1937 - गांधीवादी, पद्मभूषण से सम्मानित समाजसेवी अन्ना हजारे का जन्म।
1947 - अखिल भारतीय कांग्रेस ने नयी दिल्ली में भारत के विभाजन के लिए ब्रिटिश योजना स्वीकार की।
1950 - भारतीय मूल के उद्योगपति लक्ष्मी मित्तल का जन्म।
1954 - स्विट्जरलैंड में यूरोप के फुटबॉल संगठन (यूनियन ऑफ यूरोपियन फुटबाल एसोसिएशन) का गठन हुआ।
1971 - ब्रिटेन की शिक्षा मंत्री मारग्रेट थैचर ने स्कूलों में मुक्त दूध देने की योजना खत्म करने का प्रस्ताव रखा।
1978 - जॉर्डन के राजा हुसैन ने अमेरिकी लिसा हलाबी से शादी की, जो जॉर्डन की रानी नूर के रूप में जानी जाती है।
1982 - फाकलैंड में अर्जेंटीना की सेना ने ब्रिटिश सेना के समक्ष समर्पण किया।
1988 - नासा ने स्पेस व्हेकिल एस-213 लॉन्च किया।
1994 - इजरायल और वेटिकन ने पूर्ण राजनयिक संबंध स्थापित किया।
1997 - इस्तांबुल में 8 मुस्लिम देशों द्वारा डी-8 नामक संगठन का गठन।
2001 - शंघाई पांच को शंघाई सहयोग संगठन का नाम दिया गया। भारत और पाकिस्तान दोनों को सदस्यता नहीं देने का निर्णय।
2004 - ब्रिटेन के साथ परमाणु सहयोग को राष्ट्रपति बुश की स्वीकृति मिली।
2005 - जमैका के आसफा पावेल का एथेंस में 8.77 सेकेण्ड में 100 मीटर की दौड़ में नया विश्व रिकॉर्ड बनाया।
2006 - भारत और चीन ने पुराना सिल्क रूट खोलने का निर्णय लिया।
2010 - भूटान तंबाकू पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने वाला विश्व का पहला देश बना।...////...