भारत जल्द ही समुद्री क्षेत्र में विश्व नेता के रूप में उभरेगा: सोनोवाल
07-Dec-2024 10:42 PM 6923
चेन्नई 07 दिसंबर (संवाददाता) केंद्रीय बंदरगाह, शिपिंग और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने शनिवार को कहा कि भारत बंदरगाहों में अपनी कार्गो हैंडलिंग क्षमता को कई गुना बढ़ाने तथा एक मजबूत शिपिंग बिल्डिंग और मरम्मत पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण करने के साथ ही जल्द ही समुद्री क्षेत्र में विश्व नेता के रूप में उभरेगा। श्री सोनोवाल ने आज यहां कामराजर पोर्ट ट्रस्ट (केपीटी) के रजत जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि 2047 तक भारत दुनिया के शीर्ष 10 समुद्री देशों में से एक होगा। उन्होंने कहा कि केपीटी ने भविष्य में विस्तार की संभावनाओं के साथ कुशल कोयला हैंडलिंग को बढ़ावा देकर चेन्नई बंदरगाह को भीड़भाड़ से मुक्त करने में महत्वपूर्ण कदम उठाया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^