भारत जोड़ो यात्रा का बूंदी जिले में हुआ जोरदार स्वागत
10-Dec-2022 10:03 PM 5017
बूूंदी 10 दिसंबर (संवाददाता) कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज राजस्थान में बूंदी जिले में जोरदार स्वागत किया गया और इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी सहित कई पार्टी नेता, सफाई कर्मचारी, धर्म गुरु, महिलाएं एवं बच्चों सहित कई वर्ग के लोग यात्रा का हिस्सा बने और श्री राहुल गांधी के साथ चले। भारत जोड़ो यात्रा के 94वें दिन शनिवार को हमेशा से करीब ढाई घंटे देरी से यह यात्रा सुबह साढ़े आठ बजे बुूदी ज़िले में केशवरायपाटन क्षेत्र के रंगपुरिया से शुरू हुई। इससे पहले श्री राहुल गांधी सवाईमाधोपुर जिले के रणथंभौर से हेलीकॉप्टर से बूंदी पहुंचकर यात्रा कैंप आये और इसके बाद यात्रा शुरु हुई। सुबह के सत्र में यात्रियों ने अरनेठा गांव तक क़रीब 14 किलोमीटर की पदयात्रा की। इस दौरान यात्रा में श्री गहलोत, श्री चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, राजस्व मंत्री राम लाल जाट, खेल मंत्री अशाेक चांदना तथा कांग्रेस के अन्य कई नेता एवं पदाधिकारी यात्रा में राहुल के साथ चले। इस दौरान बाड़मेर जिले में बालोतरा को जिला बनाने की मांग को लेकर नंगे पांव चल रहे विधायक मदन प्रजापत भी यात्रा में नंगे पैर चलते नजर आये।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^