भारत का आम चुनाव देश की चुनाव मशीनरी और लोकतंत्र की ताकत नमूना -मोदी
11-Jul-2024 12:37 AM 2880
वियना (आस्ट्रिया) ,10 जुलाई (संवाददाता)प्रधानमंत्री नरेन्द्र मादी ने बुधवार को यहां आस्ट्रिया में भारतीय और भारतीय मूल के लोगों को सम्बोधित करते हुये कहा कि भारत में हाल ही हुये आम चुनाव में 65 करोड़ लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि इतने बड़े चुनाव के परिणाम कुछ ही घंटें में साफ हो गये। जो हमारी चुनाव मशीनरी और लोकतंत्र की शक्ति को दर्शाता है। श्री मोदी ने इस अवसर पर कहा कि लोकतंत्र भारत और आस्ट्रिया दोनो देशों को आपस में जोड़ता है। उन्होंने कहा कि भौगोलिक दृष्टि से भारत और आस्ट्रिया दो अलग अलग छोर पर है लेकिन हम दोनों के बीच अनेक समानतायें है। लोकतंत्र हम दोनों देशों को जोड़ता है। उन्होंने कहा कि स्तंत्रता ,समानता ,बहुलवाद और कानून के शासन के प्रति सम्मान हमारे दोनों देशों के साझा मूल्य है हम दोनो समाज बहुभाषी और सांस्कृति विविधता वाले समाज है। उन्होंने कहा कि भारत का कोई प्रधानमंत्री 41 साल बाद आस्ट्रिया की यात्रा कर रहा है। यह लम्बी प्रतीक्षा ऐसे ऐतिहासिक समय पर समाप्त हुयी जबकि दोनो देश अपनी मित्रता की 75 वीं वर्ष गांठ मना रहे है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^