भारत का विजय रथ रोकना दक्षिण अफ्रीका के लिये नहीं होगा आसान
04-Nov-2023 07:40 PM 2168
कोलकाता 04 नवंबर (संवाददाता) विश्वकप में अब तक अजेय रह कर सेमीफाइनल में अपना स्थान सुरक्षित करने वाली भारतीय टीम रविवार को खचाखच भरे ईडन गार्डन्स पर खिताब की प्रबल दावेदार दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मनोवैज्ञानिक बढ़त हासिल करने के लिये लगातार आठवीं जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। अंकतालिका में शीर्ष स्थान हासिल करने की इस जंग का गवाह बनने के लिये दर्शकों का हुजूम ईडन गार्डन्स की ओर सुबह से ही उमड़ने लगेगा। नंबर एक और नंबर दो टीम के इस रोमांचक मुकाबले में सबकी निगाहें बर्थडे ब्वाय विराट कोहली पर होंगी। कल अपने जन्मदिन पर किंग कोहली के पास अपना 49वां शतक बनाने और सचिन तेंदुलकर के सर्वाधिक एकदिवसीय शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका होगा, जिससे दर्शकों को दोहरा जश्न बनाने का सुनहरा अवसर मिल सकता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^