29-Aug-2023 09:09 PM
4848
नयी दिल्ली 29 अगस्त (संवाददाता) केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा एवं अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को कहा कि चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) भारत के पहले सूर्य मिशन "आदित्य-एल1" के लिए पूरी तरह तैयार है।
"आदित्य-एल1" का प्रक्षेपण 02 सितंबर को होने की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक सार्वजनिक समारोह को संबोधित करते हुए, डॉ. सिंह ने कहा कि पूरी दुनिया भारत के चंद्रयान मिशन का जश्न मना रही है और अब सूर्य मिशन में भी लोगों की रुचि कई गुना बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि यदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र को अतीत की बेड़ियों से मुक्त करने का ऐसा साहसी निर्णय लेने की पहल नहीं की होती, तो यह सब संभव ही नहीं होता। आज चार वर्ष की छोटी सी अवधि के भीतर ही इसरो के वित्तीय संसाधनों में वृद्धि होने के साथ ही स्टार्ट-अप्स की संख्या 4 से बढ़कर 150 हो गई है और भारत की उपग्रह प्रक्षेपण सुविधा की विश्वसनीयता अचानक इतनी बढ़ गई है कि अब तक यूरोपीय उपग्रहों के प्रक्षेपण से भारत ने 26 करोड़ यूरो से अधिक की कमाई की है। वहीं अमेरिकी उपग्रह के प्रक्षेपण से भारत ने 15 करोड़ अमेरिकी डॉलर से अधिक की कमाई की है।...////...