भारत की महिला फुटबाल टीम को पहले मैच में चीनी ताइपे से मिली हार
21-Sep-2023 10:19 PM 5997
हांगझाऊ 21 सितंबर (संवाददाता) भारतीय महिला फुटबॉल टीम को गुरुवार को पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के हांगझोऊ में अपने पहले एशियाई खेल 2023 ग्रुप बी मैच में चीनी ताइपे से 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। भारत की तरफ अंजू तमांग ने 47वें मिनट में भारत के लिए एकमात्र गोल किया जबकि चीनी ताइपे के लिए लाई ली-चिन ने 69वें मिनट में और सू यू-ह्वान ने 84वें वें मिनट में गोल दागा। इस जीत के साथ चीनी ताइपे की टीम तीन अंक हासिल करते हुए ग्रुप बी में पहले स्थान पर पहुंच गई है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^