भारत ने जर्मनी के मैगडेबर्ग में हुए हमले की निंदा की
22-Dec-2024 12:07 AM 3020
नयी दिल्ली 21 दिसम्बर (संवाददाता) भारत ने जर्मनी के मैगडेबर्ग में क्रिसमस बाजार में हुए हमले की कड़ी निंदा की है जिसमें कई मौतें हुईं हैं। विदेश मंत्रालय ने आज रात एक बयान में कहा, 'हम जर्मनी के मैगडेबर्ग में क्रिसमस बाजार में हुए भयानक और संवेदनहीन हमले की निंदा करते हैं। कई बहुमूल्य जानें चली गईं और कई घायल हो गए।' विदेश मंत्रालय ने कहा, 'हमारी संवेदनाएँ और प्रार्थनाएँ पीड़ितों के साथ हैं। हमारा मिशन घायल भारतीयों और उनके परिवारों के संपर्क में है और हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।' सूत्रों के अनुसार जर्मनी के मैगडेबर्ग में हुए हमले में घायल हुए लोगों में सात भारतीय नागरिक शामिल हैं। तीन को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। भारतीय मिशन हमले में घायल हुए सभी लोगों के संपर्क में है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^