भारत ने मलेशिया को दिया 174 रन का लक्ष्य
21-Sep-2023 11:52 AM 8925
हांगझोउ 21 सितंबर (संवाददाता) एशियाई खेल में आज महिला क्रिकेट टी-20 के भारत बनाम मलेशिया के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारत ने शेफाली वर्मा 67 रन, जेमिमा रॉड्रिग्ज नाबाद 47 रन और ऋचा घोष ने सात गेंदों में नाबाद 21 रन तूफानी पारी की बदौलत मलेशिया को 174 रन का लक्ष्य दिया है। टॉस जीतकर मलेशिया ने भारत को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है। इस वर्षा बाधित 15 ओवर के मुकाबले में भारतीय टीम ने दो विकेट पर 173 रन बनाए। आखिरी ओवर में ऋचा घोष ने तूफानी पारी खेलते हुए 20 रन ठोक डाले। भारत के लिए ओपनर स्मृति मंधाना ने 16 गेंद में 27 रन और शेफाली वर्मा ने 39 गेंद में 67 रन बनाए वहीं तीसरे नंबर पर खेलने आईं जेमिमा रॉड्रिग्ज ने 29 गेंद में नाबाद 47 रन बनाए। ऋचा घोष ने सात गेंदो में नाबाद तूफानी 21 रन की पारी खेली। कप्तान स्मृति मंधाना (27) रूप में 57 के स्कोर पर भारत का पहला विकेट गिरा है। इसके बाद ओपनर शेफाली वर्मा को 67 रन के स्कोर पर 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर मास एलिसा ने पगबाधा आउट किया। उस समय टीम का स्कोर 116 रन था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^