24-Dec-2023 07:33 PM
2598
रांची, 24 दिसंबर (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी के प्रेरणा पुरुष भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की 100 वीं जयंती 25 दिसंबर 2023 को है।
भाजपा अटल जी की जयंती को प्रतिवर्ष सुशासन दिवस के रूप में मनाती है। यह जानकारी कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक बबन गुप्ता ने आज दी।श्री गुप्ता ने बताया कि पूरे प्रदेश में सभी बूथों सहित शक्ति केंद्र एवम सांगठनिक जिला स्तर पर भव्यता के साथ सुशासन दिवस को मनाया जाएगा। पार्टी के पदाधिकारी,सांसद विधायकगण,जन प्रतिनिधि अपने अपने स्थानों पर अटल जी की प्रतिमा,चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन करेंगे।बताया कि जिला स्तर पर अटल जी के व्यक्तित्व एवम कृतित्व की चर्चा केलिए गोष्ठी ,काव्यांजलि,का आयोजन किया गया है जिसमे प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी धनबाद नगर में गोष्ठी को संबोधित करेंगे।...////...