भारत से रक्त चंदन के निर्यात में होगी आसानी; अंतराष्ट्रीय समिति का निर्णय
13-Nov-2023 08:05 PM 7590
नयी दिल्ली, 13 नवंबर (संवाददाता) भारत में रक्त चंदन की बागवानी करने वाले किसानों के हित में हुए एक महत्वपूर्ण घटना क्रम के तहत भारत से रक्त चंदन के अंतरराष्ट्री कारोबार को एक वैश्विक निकायक की जटिल निगरानी प्रक्रिया से छूट मिल गयी है। भारत में दुर्लभ जंगली रक्त चंदन की तस्करी रोकने के कड़े प्रबंध के परिणाम स्वरूप भारत को दुर्लभ वन्य जीवों और वनस्पतियों के अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर अंकुश लगाने वाली वैश्विक समिति की कड़ी निगरानी व्यवस्था से छुटकारा मिला है। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने कहा कि अनुपालन और रिपोर्टिंग के आधार पर भारत को रक्‍त चंदन की महत्वपूर्ण व्यापार प्रक्रिया की समीक्षा से हटा दिया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^