भारत विज्ञान के बल पर विश्वगुरू: मिश्र
19-Aug-2023 08:42 PM 7828
सीकर, 19 अगस्त (संवाददाता) राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा है कि वैज्ञानिको ने भारतीय गौरव को विश्व भर में स्थापित किया तथा हमारी प्राचीन विज्ञान परम्परा को फिर से जीवंत किया और भारत विज्ञान के बल पर विश्वगुरु है। श्री मिश्र शनिवार को सोभासरिया ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में वैज्ञानिकों और वैज्ञानिक संस्थानों के योगदान: प्रो. एस.एन. बोस“ विषय पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में बोल रहे थे। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय तथा विज्ञान भारती के संयुक्त तत्वावधान में “आजादी का अमृत महोत्सव“ श्रृंखला के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने अपने उद्बोधन में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में वैज्ञानिकों और वैज्ञानिक संस्थानों के योगदान एवं अन्य संबधित विषयों पर विचार विमर्श करते हुये आज के समय की आवश्यकता बताते हुए भारतीय संस्कृति और वैज्ञानिक सरोकारों से नई पीढ़ी से जोड़ने के महत्व पर प्रकाश डाला।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^