भारत विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर-जोशी
12-Feb-2025 10:49 PM 9052
रायपुर 12 फरवरी (संवाददाता) केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने केन्द्रीय बजट पर आयोजित बुद्धिजीवी सम्मेलन को सम्बोधित करते कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने की पथ पर तेजी से अग्रसर है। श्री जोशी ने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार में देश के उद्योग-धंधों को लगाने के लिए छोटे-बड़े व्यापारियों और उद्योपतियों को राजनीतिक भ्रष्टचार का शिकार होना पड़ता था, साथ ही उस वक्त की उद्योग नीति का दंश व्यापारियों को झेलना पड़ता था। लेकिन आज श्री मोदी के कार्यकाल में अब उद्योगों और व्यापार को बढ़ाने के लिए कई क्रांतिकारी और ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। इसके पीछे कारण है कि पीएम मोदी के कार्यकाल में राजनीतिक करप्शन खत्म होना। साथ ही छत्तीसगढ़ ही नहीं पूरे देश में उद्योग धंधों के विस्तार करने के साथ ही विकास के कार्य को धरातल स्थल पर उतारने के लिए तुरंत क्रियान्वयन किया जा रहा है। जबकि कांग्रेस सहित पूर्ववर्ती अन्य सरकारों में किसी भी योजना को लागू होने पर 20 साल तक का समय लग जाता था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^