भारत-आस्ट्रेलिया व्यापार समझौता संभावनाओं के नए द्वार खालने वाला:प्रधानमंत्री अल्बनीस
09-Mar-2023 11:20 PM 3606
मुंबई, 09 मार्च (संवाददाता) भारत यात्रा पर आए ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने गुरुवार को यहां कहा कि दोनों देशों के बीच हुआ आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौता (एकटा) एक परिवर्तनकारी समझौता है जो आपसी व्यापार और निवेश को नयी ऊंचाइयों पर ले जाने की संभावनाएं खोलेगा। यहां आयोजित भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम की बैठक को संबोधित करते हुए श्री अल्बनीज ने भारत आने वाले ऑस्ट्रेलियाई निवेशकों के साथ-साथ भाग लेने वाले प्रमुख भारतीय व्यापारिक घरानों के लिए ईमानदारी से प्रशंसा व्यक्त की। आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि दोनों देश एक- दूसरे के लिए पूरक की भूमिका निभा सकते हैं। उनका कहना था कि यह सझौता ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच संबंधों में आर्थिक सहयोग और पारस्परिक लाभ को गति देने में एक महत्वपूर्ण मोड़ है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^