भारत, रामकृष्ण की धरती है जेहाद की धरती नहीं : योगी
04-May-2024 08:31 PM 7482
फर्रुखाबाद 04 मई (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने (कांग्रेस वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद एवं उनकी भतीजी मारिया आलम नाम लिए बिना) कहा कि इन लोगों को भी मौका मिला था तो इन्होंने गरीबों के साथ दिव्यांगों के हकों पर डकैती डाली थी,वही अब वोट जेहाद की बात कर रहे हैं। भारत रामकृष्ण की धरती है, जेहाद की धरती नहींहै। मुख्यमंत्री ने फर्रुखाबाद जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर फर्रुखाबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में भोजपुर विधानसभा के कस्बा कमालगंज के रामलीला मैदान में आज भाजपा प्रत्याशी एवं सांसद मुकेश राजपूत के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 2014 से पहले का भारत आप सभी ने देखा था, जो विश्व में अपना विश्वास खो चुका था, सभी जगह अराजकता, आतंकवाद नकारात्मकता से देश ग्रसित था। युवा पलायन कर रहा था, किसान आत्महत्या कर रहा था, भ्रष्टाचार चरम पर था, सभी प्रकार की अराजकताएं थी, यही लोग कर रहे थे ,जिन्हें भारत के लोकतंत्र पर भरोसा नहीं था, इन लोगों को भारत की प्रगति अच्छी नहीं लग रही थी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^