भारत- संयुक्त अरब अमीरात सैन्य अभ्यास शुरू
02-Jan-2024 06:06 PM 6606
नयी दिल्ली 02 जनवरी (संवाददाता) भारत और संयुक्त अरब अमीरात की सेनाओं के बीच मंगलवार को राजस्थान की महाजन रेंज में संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘डेजर्ट साइक्लोन’ शुरू हो गया। दोनों सेनाओं की टुकड़ियों के बीच संयुक्त अभ्यास 15 जनवरी तक चलेगा। संयुक्त अरब अमीरात की टुकड़ी का प्रतिनिधित्व जायद फर्स्ट ब्रिगेड के सैनिक कर रहे हैं जबकि भारतीय सेना की टुकड़ी का प्रतिनिधित्व मुख्य रूप से मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री रेजिमेंट की एक बटालियन द्वारा किया जा रहा है। इस अभ्यास का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र के शांति सेना अभियान चार्टर के तहत दोनों सेनाओं के बीच रेगिस्तानी और अर्ध रेगिस्तानी इलाके में तालमेल को बढाना है। अभ्यास ‘डेजर्ट साइक्लोन’ के दौरान संयुक्त निगरानी केंद्र की स्थापना, घेराबंदी और खोज अभियान, निर्मित क्षेत्र का प्रभुत्व और हेलिबोर्न संचालन शामिल हैं। यह अभ्यास सहयोगात्मक साझेदारी को भी बढ़ावा देगा और दोनों पक्षों के बीच सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने में मदद करेगा। यह अभ्यास दोनों देशों के बीच दोस्ती और विश्वास के बंधन को और मजबूत करने का प्रतीक है। इस अभ्यास का उद्देश्य साझा सुरक्षा उद्देश्यों को प्राप्त करना और दो मित्र देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देना है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^