भारत-वियतनाम विधि, न्याय के क्षेत्र में सहयोग पर सहमत
03-Jul-2023 08:53 PM 3303
नयी दिल्ली, 03 जुलाई (संवाददाता) केन्‍द्रीय विधि और न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल और वियतनाम के न्यायमंत्री ले थान लॉन्ग के बीच एक द्विपक्षीय बैठक में विधि और न्याय जुड़े मामलों में सहयोग के व्यापक क्षेत्रों पर चर्चा को आगे बढ़ाने के पर सहमति व्यक्त की गई है। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोमवार से प्रारंभ इस बैठक में दोनों पक्ष समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने सहित विधि और न्याय के क्षेत्र में सहयोग के व्यापक क्षेत्रों पर चर्चा को आगे बढ़ाने के बारे में आधिकारिक स्तर पर विचार-विमर्श करने के लिए भी सहमत हुए। बैठक में दोनों पक्षों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी भाग लिया, जिसमें संबंधित मंत्रालयों के वरिष्‍ठ अधिकारी शामिल थे। विचार विमर्श के दौरान विधि और न्याय राज्य श्री मेघवाल ने दोनों देशों के बीच पिछले 50 से भी अधिक वर्षों के दौरान विकसित हुए घनिष्‍ठ मैत्रीपूर्ण संबंधों का स्‍मरण किया। उन्होंने भारत की ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ का मुख्‍य भागीदार होने के कारण वियतनाम की प्रशंसा की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^