भारतीय और विश्व इतिहास में 29 जुलाई की घटनाएं
29-Jul-2023 09:50 AM 8024
नयी दिल्ली 29 जुलाई (संवाददाता) भारतीय और विश्व इतिहास में 29 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है:- 1567 : जेम्स (चतुर्थ) को स्कॉटलैंड का राजा बनाया गया। 1748 : ईस्ट इंडिया कंपनी की सहायता के लिये ब्रिटिश सेना की पहली सैन्य टुकड़ी भारत पहुंची। 1858 :यूनाइटेड स्टेट्स और जापान ने हैरिस संधि पर हस्ताक्षर किए। 1876 : भारत में विज्ञान संगठन की स्थापना की गई। 1899 : न्यूयॉर्क में पहली मोटरसाइकिल रेस का आयोजन किया गया। 1911 : मोहन बगान ने आईएफ शील्ड पहली बार जीता। 1921 :जर्मनी में एडोल्फ हिटलर नेशनल सोशलिस्ट जर्मन वर्कस पार्टी के नेता चुने गये। 1937 :जापानी सेना ने चीन के पेकिंग और टिनट्सीन पर कब्जा किया। 1941 : द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी के घटक जापान ने चीन और भारत पर अधिकार करने के लिए अपने सैनिक इस क्षेत्र के दक्षिणी तट पर उतारे। 1949 : ब्रिटिश ब्राडकॉस्टिंग कार्पोरेशन रेडियो पर प्रसारण शुरू हुआ। 1957 : संयुक्त राष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) का गठन किया। 1980 : मॉस्को ओलंपिक में भारत ने हॉकी में स्वर्ण पदक हासिल किया। 1981 : ब्रिटेन के राजकुमार चार्ल्स और राजकुमारी डायना की शादी हुई थी। 1996: चीन ने लोपनोर में अपना 45वां भूमिगत परमाणु परीक्षण किया। 2000 : सं.रा. अमेरिका द्वारा पैमनसेट-9 नामक संचार उपग्रह उक्रेन के राकेट की सहायता से अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया गया। 2000 : सीमा भदौरिया ने अपने दांतों से 3390 किलोग्राम के विमान को खींचा। 2006 : श्रीलंकाई बल्लेबाज माहेला जयवर्धन और कुमार संगाकारा ने 624 रनों की भागीदारी का टेस्ट क्रिकेट में विश्व रिकार्ड बनाया। 2007 : वैज्ञानिकों ने एथेंस में प्री हिस्टोरिका पीरियड के हाथी के दांत की खोज की। 2008 : इस्रायल के प्रधानमंत्री एहुद ओल्मर्ट ने सीरिया के साथ चौथे दौर की शान्ति वार्ता के लिए अपने दो प्रतिनिधि तुर्की भेजे। 2010 : संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद ने 122 देशों के समर्थन से स्वच्छ पानी को मानवाधिकार बनाने का गैरबाध्यकारी प्रस्ताव पारित किया। 2013 : फ्रांस के कांस के एक होटल से 10.3 करोड़ यूरो के हीरे की चोरी। 2013: इराक में में एक कार बम हमले में 44 लोगों की मौत हो गई। 2013 : पाकिस्तान के डेरा इस्माल खान में तालिबान हमले के बाद 300 कैदी फरार हो गए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^