भारतीय और विश्व इतिहास में 31 अगस्त की प्रमुख घटनाएं
31-Aug-2022 08:18 AM 3936
नयी दिल्ली 31 अगस्त (संवाददाता) भारतीय और विश्व इतिहास में 31 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है:- 1881 - अमेरिका में पहली बार टेनिस चैंपियनशिप खेला गया। 1919 - अमेरिकन कम्युनिस्ट पार्टी का गठन। 1920 - अमेरिकी शहर डेट्रायट में रेडियो पर पहली बार समाचार प्रसारित किया गया। 1956 - भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने में राज्य पुनर्गठन विधेयक को मंजूरी दी। 1957 - मलेशिया ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता प्राप्त कर ली। 1962 - कैरेबियाई देश टोबैगो एवं त्रिनिदाद ब्रिटेन से स्वतंत्र हुए। 1964 - कैलिफोर्निया आधिकारिक रूप से अमेरिका का सबसे अधिक जनसंख्या वाला प्रांत बना। 1968 - भारत में टू-स्टेज राउंडिंग रॉकेट रोहिणी-एमएसवी 1 का सफल प्रक्षेपण किया गया। 1983 - भारत के उपग्रह इनसेट-1 बी को अमेरिका के अंतरिक्ष शटल चैलेंजर से प्रसारित किया गया। 1991 - उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान ने सोवियत संघ से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की। 1994 - आयरिश रिपब्लिकन आर्मी ने लंबे संघर्ष के बाद युद्ध विराम की घोषणा की। 1997 - ब्रिटेन की राजकुमारी और राजकुमार चार्ल्स की पूर्व पत्नी डायना की पेरिस में कार दुर्घटना में मौत। 1998 - उत्तरी कोरिया ने जापान पर बैलिस्टिक मिसाइल दागा। 2010 - इराक़ में अमेरिकी सैनिक हस्तक्षेप आधिकारिक रूप से समाप्त किया गया। 2010 - भारत सरकार ने पाकिस्तानी बाढ़ पीड़ितों के लिए सहायता राशी 50 लाख से बढ़ाकर ढाई करोड़ डॉलर किया। 2010 - अमेरिका ने उत्तर कोरिया के गुप्त परमाणु कार्यक्रम से जुड़े संगठनों तथा व्यक्तियों की सम्पत्ति जब्त करने तथा हथियारों के व्यापार पर रोक लगाने के लिये नए प्रतिबंध लगाए। 2010 - भारतीय संसद ने परमाणु संयंत्र में किसी दुर्घटना की स्थिति में शीघ्र मुआवजा सुनिश्चित करने वाला परमाणु जन दायित्व विधेयक पारित किया। 2016 - पद्मश्री से सम्मानित प्रख्यात उर्दू कवि कश्मीरी लाल ज़ाकिर का निधन हुआ था। 2020 - भारत के 13वें राष्‍ट्रपति प्रणव मुखर्जी का निधन हुआ।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^