भारतीय और विश्व के इतिहास में 03 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं
03-Dec-2023 09:09 AM 6554
नयी दिल्ली, 02 दिसंबर (संवाददाता) भारतीय और विश्व के इतिहास में 03 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1790 - लॉर्ड कार्नवालिस ने आपराधिक मामले मुर्शीदाबाद के नवाब से छीनकर अपने हाथ में ले लिए। 1796 - बाजीराव द्वितीय को मरठा साम्राज्य का पेशवा बनाया गया। वह मराठा साम्राज्य के अंतिम पेशवा थे। 1828 - एंड्रयू जैक्सन अमेरिका के सातवें राष्ट्रपति चुने गए। 1829 - वायसराय लॉर्ड विलियम बेंटिक ने भारत में सती प्रथा पर रोक लगायी। 1882 - प्रसिद्ध चित्रकार एवं संविधान की मूल कृति के डिजाइनर नन्दलाल बोस का जन्म। 1884 - भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद का जन्म। 1889 - खुदीराम बोस का जन्म। 1910 - फ्रांसीसी भौतिकशास्त्री जॉर्जेज क्लाउड द्वारा विकसित विश्व के पहले नियोन लैम्प का पहली बार पेरिस के मोटर शो में प्रदर्शन। 1912 - तुर्की, बुल्गारिया, सर्बिया, यूनान और मोंटेगरो ने युद्धविराम समझौता किया। 1937 - भारतीय भाषाविद् विनोद बिहारी वर्मा का जन्म। 1948 - पूर्वी चीन सागर में चीनी शरणार्थी को ले जा रहे जहाज कियांग्या में विस्फोट होने से 1,100 लोगों की मौत। 1967 - भारत के पहले रॉकेट (रोहिणी आर एच 75) का थुम्बा से प्रक्षेपण किया गया। 1971 - भारत और पाकिस्तान में युद्ध शुरू होने के बाद देश में आपातकाल लागू हुआ। 1979 - हॉकी के जादूगर ध्यानचंद का निधन। 1982 - भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज का जन्म। 1984 - भोपाल में यूनियन कार्बाइड संयंत्र से जहरीली गैस के रिसाव से कम से कम 3,000 लोगों की मौत और कई हजार व्यक्ति शारीरिक विकृति के शिकार हो गए। 1989 - रूस के राष्ट्रपति मिख़ाइल गोर्बाचेव और अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने शीत युद्ध खत्म होने की घोषणा की। 2004 - भारत और पाकिस्तान 40 वर्षों के बाद मुनाबाव और खोखरापा के बीच रेल संपर्क फिर से बहाल करने के लिए सहमत हुए। 2011 - फिल्म अभिनेता देव आनंद का निधन। 2012 - फिलीपींस में ‘भूफा’ तूफान से कम से कम 475 लोगों की मौत।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^