02-Aug-2022 08:29 AM
5902
नयी दिल्ली 02 अगस्त(AGENCY) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 02 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं..
1763 - मुर्शिदाबाद पर कब्जा करने के बाद ब्रिटिश सेना का पश्चिम बंगाल के गिरिया में मीर कासिम से युद्ध हुआ।
1831 - नीदरलैंड की सेना ने 10 दिनों के अभियान के बाद बेल्जियम पर कब्जा किया।
1858 - ब्रिटिश सरकार ने गवर्मेंट ऑफ इंडिया एक्ट पारित किया।
1858 - ब्रिटेन की संसद ने ईस्ट इंडिया कंपनी से भारतीय प्रशासन अपने हाथों में लेने वाला विधेयक पारित किया।
1870 - लंदन में विश्व का प्रथम भूमिगत ट्यूब रेलवे टावर सबवे शुरू हुआ।
1922 - चीन में समुद्री तूफान टाइफून से लगभग साठ हजार लोगों की मृत्यु
1923 - अमेरिका के 29वें राष्ट्रपति वारेन जी हार्डिंग की कार्यालय में मृत्यु।
1932 - पॉजीट्राॅन, इलेक्ट्रॉन के एक कण की कार्ल डी एंडीसन ने खोज की।
1935 - भारत सरकार अधिनियम ब्रिटिश संसद ने अगस्त 1935 में पारित कर बर्मा तथा अदन को भारत से अलग किया।
1939 - विश्व प्रसिद्ध वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन ने परमाणु हथियार अनुसंधान कार्यक्रम शुरू करने के लिए राष्ट्रपति रूजवेल्ट को पत्र लिखा।
1944 - तुर्की ने जर्मनी के साथ राजनयिक संबंध तोड़े।
1955 - सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
1970 - श्रीमती सी बेलियप्पा मुतम्मा भारत की पहली महिला राजदूत बनीं, जिन्हें हंगरी का राजदूत बनाया गया।
1980 - इटली में बम धमाका 85 लोगों की मौत हुई।
1984 - यूरो अदालत ने फ़ोन टैपिंग की आलोचना की।
1985 - अमेरिका में जंबो जेट विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ जिसमें 130 लोग मारे गये।
1987 - विश्वनाथन आनंद विश्व जूनियर शतरंज चैम्पियनशिप जीतने वाले पहले एशियाई बने।
1999 - चीन ने लम्बी दूरी (8000 किमी) की सतह से सतह मारक क्षमता वाली मिसाइल का परीक्षण किया।
2003 - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने लाइबेरिया में संघर्ष विराम लागू करने के लिए सेना भेजने की अनुमति दी।
2004 - अमेरिका की लिंडसे डेवनपोर्ट ने रूस की मिस्कीनी को हराकर सान डियागो टेनिस चैम्पियनशिप का महिला एकल खिताब जीता।
2008 - सार्वजनिक क्षेत्र के यूनियन बैंक ने हांगकांग में अपनी पहली शाखा खोली।
2010 - पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में बाढ़ आने से 1000 से अधिक लोगों की मौत।
2010 - तादातोशी अकिबा सहित सात को फिलीपींस की राजधानी मनीला में 2010 का रेमन मैगसेसे पुरस्कार प्रदान किया गया।
2012 - लंदन ओलम्पिक में भारत ने कुल छह पदक जीते जिसमें दो रजत और चार कांस्य शामिल हैं।
2013 - एकाधिकार विरोधी कानूनों के उल्लंघन के आरोप में चीन में हेल्थकेयर कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन पर 85 हजार यूराे डाॅलर का जुर्माना लगाया।...////...