भारतीय एवं विश्व इतिहास में 03 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
03-May-2025 09:23 AM 5729
नयी दिल्ली 03 मई (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 03 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है। 1765-फिलाडेल्फिया में पहला अमेरीकी मेडिकल कॉलेज खुला। 1845-चीन के कैंटन में थियेटर में आग लगने से 1600 लोगों की मौत 1896-भारतीय राष्ट्रवादी, राजनीतिज्ञ, कूटनीतिज्ञ और भारत के पूर्व रक्षा मंत्री वी. के. कृष्ण मेनन का जन्म। 1913-पहली भारतीय फीचर फिल्म राजा हरिश्चन्द्र प्रदर्शित हुई। 1919-अमानुल्ला खान द्वारा ब्रिटिश भारत पर आक्रमण। 1930-राजस्थान की प्रसिद्ध महिला राजनीतिज्ञ सुमित्रा सिंह का जन्म। 1951-प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ अशोक गहलोत का जन्म। 1955-प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ उमा भारती का जन्म। 1969-भारत के तीसरे राष्ट्रपति डाक्टर ज़ाकिर हुसैन का निधन। 1977-गणित की दुनिया का प्रतिष्ठित सम्मान 'फील्ड्स मेडल' पाने वाली पहली महिला गणितज्ञ मरियम मिर्ज़ाख़ानी का जन्म। 1981-भारतीय सिने अभिनेत्री नरगिस का निधन। 1998-'यूरो' को यूरोपीय मुद्रा के रूप में स्वीकार करने का यूरोपीय नेताओं का ऐतिहासिक फैसला। 2000-भारतीय लेखिका, अभिनेत्री और एक प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता शकुंतला परांजपे का निधन। 2002-अमेरिकी मीडिया ने परवेज मुशर्रफ़ के जनमत संग्रह को 'शर्मनाक जनमत संग्रह' बताया। 2003-आस्ट्रेलिया के स्टीव वॉ टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने। 2004-वेस्टइंडीज ने छठे एक दिवसीय मैच में इंग्लैंड को चार विकेट से परास्त किया। 2005-भारतीय सेना के कमांडर जगजीत सिंह अरोड़ा का निधन। 2006-पाकिस्तान और ईरान ने 3 देशों की गैस पाइप लाइन परियोजना से भारत को अलग करने के उद्देश्य से द्विपक्षीय गैस पाइप लाइन करार पर दस्तखत किए। 2008-टाटा स्टील लिमिटेड को ब्रिटेन में कोयला खनन करने का पहला लाइसेंस प्राप्त हुआ। 2008-पाकिस्तानी जेल में सज़ा काट रहे भारतीय क़ैदी सरबजीत सिंह की फाँसी की सज़ा अनिश्चित समय तक टाली गई। 2013-चीन में डायनासोर का लगभग 16 करोड़ साल पुराना जीवाश्म मिला। 2016-63वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्‍कारों की घोषणा; मनोज कुमार, अमिताभ बच्चन और कंगना रानौत हुए सम्मानित। 2021-भारतीय सिविल सेवा के भूतपूर्व नौकरशाह तथा भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ जगमोहन मल्होत्रा का निधन।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^