भारतीय एवं विश्व इतिहास में 04 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं
04-Jan-2024 10:57 AM 8792
नयी दिल्ली 04 जनवरी (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 04 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है। 1906-प्रसिद्ध कम्युनिस्ट, स्वतंत्रता सेनानी, राष्ट्रवादी एवं राजनीतिज्ञ विष्णु दामोदर चितले का जन्म। 1925-हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता प्रदीप कुमार का जन्म। 1966-भारत के प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और पाकिस्तान के जनरल अयूब खान के बीच भारत-पाकिस्तान सम्मलेन की शुरूआत। 1972-नई दिल्ली में 'इंस्टिट्यूट ऑफ क्रिमिनालॉजी एंड फारेंसिक साइंस' का उद्घाटन। 1990-पाकिस्तान में दो ट्रेनों की टक्कर में करीब 307 लोग मारे गए और उससे दोगुने घायल हुए। 1993-भारतीय महिला निशानेबाज़ अपूर्वी चंदेला का जन्म। 1998-बंगलादेश ने भारत को उल्फा महासचिव अनूप चेतिया को सौंपने से इन्कार किया। 1999-मंगल ग्रह पर भाप का विश्लेषण करने हेतु अमेरिकी यान 'मार्स पौसर लैंडर प्रोब' का प्रस्थान। 2002-ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर भारत पहुँचे। 2004-भारत के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पाक प्रधानमंत्री जमाली के बीच इस्लामाबाद में वार्ता आयोजित। 2006-दुबई के शासक शेख़मकतूम बिन रशीद अल मकतूम का निधन। 2008-गुजरात में तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी मंत्रिमण्डल में 18 नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी। 2009-पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने यूपीए से नाता तोड़ा। 2010-भारत में 'स्टॉक एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया' के आदेश पर शेयर बाज़ारों के खुलने का समय एक घंटा पहले सुबह 9 बजे कर दिया गया। 2016-भारत के 38वें मुख्य न्यायाधीश एस. एच. कपाड़िया का निधन। 2017-संगीत की दुनिया में प्रसिद्ध सितार वादक अब्दुल हलीम जाफ़र ख़ाँ का निधन। 2020-केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने नयी दिल्ली विश्व पुस्तक मेले का उद्घाटन किया। यह नयी दिल्ली विश्व पुस्तक मेला का 28वां संस्करण है, इसकी थीम 'गांधी: लेखकों के लेखक' रखी गयी। 2022-अनाथ बच्चों के लिए कार्य करने वाली मराठी सामाजिक कार्यकर्ता सिंधुताई सपकाल का निधन।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^