भारतीय एवं विश्व इतिहास में 04 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
04-Jul-2023 09:29 AM 4714
नयी दिल्ली 04 जुलाई (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 04 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है। 1898-भारत के भूतपूर्व कार्यवाहक प्रधानमंत्री गुलज़ारीलाल नन्दा का जन्म। 1902-साहित्य, दर्शन और इतिहास के प्रकाण्ड विद्वान स्वामी विवेकानन्द का निधन। 1914-बर्दुन का युद्ध समाप्त। 1916-हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री नसीम बानो का जन्म। 1957- भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी चिराग शेट्टी का जन्म। 1996-रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन पुन: चार वर्ष हेतु राष्ट्रपति निर्वाचित। 1997-अमेरिकी यान 'सोजर्नर' मंगल ग्रह पर पहुँचा। 1998-चेक गणराज्य की याना नावोत्ना ने विम्बलडन टेनिस का एकल ख़िताब जीता। 2001-भारत द्वारा पाकिस्तान के नागरिकों (बंदियों) की रिहाई के निर्देश। 2003-पाकिस्तान में शिया मस्जिद पर हुए हमले में 44 लोग मारे गये। 2005-आस्ट्रेलिया में डाल्फ़िन की एक नई प्रजाति स्नबफ़िन खोजी गई। 2006-गांधी शांति पुरस्कार विजेता एवं भारत में जर्मनी के पूर्व राजदूत गरहार्ड फ़िशर का निधन। 2007-वेबसाइट सेंटिडो कॉमन के मुताबिक़ मैक्सिको के कॉर्लोस स्लिम दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने। 2008-लगभग आठ साल बाद चीन की मुख्य भूमि और ताईवान के बीच नियमित सीधी विमान सेवा का पहला विमान ताइवान के तायोयुआन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा। 2011-विंबलडन ओपन ग्रैंडस्लेम के पुरुष वर्ग में नोवाक जोकोविच तथा महिला वर्ग में पेट्रा क्वीतोवा चैंपियन बने।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^