04-May-2024 09:08 AM
6563
नयी दिल्ली 04 मई (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 04 मई की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।
1767-प्रसिद्ध कवि तथा कर्नाटक संगीत के संगीतज्ञ त्यागराज का जन्म।
1780-अमेरिकी कला एवं विज्ञान अकादमी की स्थापना।
1799-मैसूर राज्य का शासक टीपू सुल्तान का निधन।
1846-अमेरिकी प्रांत मिशिगन में मृत्युदंड को खत्म किया गया।
1854-भारत का पहला डाक टिकट आधिकारिक रुप से जारी हुआ।
1896-लंदन डेली मेल का पहला संस्करण प्रकाशित हुआ।
1897-फ्रांस के पेरिस बाजार में आग लगने से करीब 200 लोगों की मौत हुई।
1905-भारत की पहली महिला न्यायाधीश अन्ना चांडी का जन्म।
1924-पेरिस में 8वें ओलिंपिक खेलों की शुरुआत हुई।
1935-पंजाबी की प्रतिष्ठित, बहुचर्चित अग्रज लेखिका दलीप कौर तिवाना का जन्म।
1945-जर्मनी की सेना ने नीदरलैंड, डेनमार्क और नार्वे में सरेंडर किया।
1957-भारतीय इतिहासकार हेमचंद्र रायचौधरी का निधन।
1959-पहला ग्रैमी अवॉर्ड आयोजित हुआ।
1979-श्रीमती मार्गरेट थैचर ब्रिटेन की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
1980-कोल माइंस डे की घोषणा हुई।
1980-जिम्बाब्वे के नेता रॉबर्ट मुगाबे ने चुनाव में भारी जीत हासिल की और पहले अश्वेत राष्ट्रपति बने।
1983-चीन ने परमाणु परीक्षण किया।
1989-अमेरिकी अंतरिक्ष यान एफटीएस-30 का प्रक्षेपण हुआ।
1994-काहिरा में इजरायल एवं फ़िलिस्तीनी नेताओं द्वारा फ़िलिस्तीनी स्वायत्तता से संबंधित ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर।
1999-भूमिगत बारूदी सुरंगों के उत्पादन पर प्रतिबंध लगाने के लिए ओटावा संधि के सभी हस्ताक्षरकर्ता देशों की पहली बैठक मापूतो (मोजाम्बिक) में शुरू।
2003-मैक्सिको की अन्ना गुएवेरा ने 35.30 सेकेण्ड का समय लेकर ग्रांप्री मीटर की 300 मीटर दौड़ में विश्व रिकार्ड बनाया।
2007-बैंकॉक में ग्लोवल वार्मिंग पर बैठक सम्पन्न।
2008-सार्वजनिक क्षेत्र की कम्पनी 'सेल' ने भारतीय इस्पात गठबंधन से अपने को अलग किया।
2008-विख्यात तबला वादक पंडित किशन महाराज का निधन।...////...