भारतीय एवं विश्व इतिहास में 07 अगस्त की प्रमुख घटनाएं
07-Aug-2022 08:38 AM 8835
नयी दिल्ली 07 अगस्त (AGENCY) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 07 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं.. 1606 – विलियम शेक्सपियर के प्रसिद्ध नाटक मैकबेथ का पहली बार मंचन किया गया। 1871 – प्रसिद्ध चित्रकार एवं लेखक अबनिंद्रनाथ टैगोर का जन्म। 1905 – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने ब्रिटिश सामानों के बहिष्कार की घोषणा की। 1925 – प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक एम एस स्वामीनाथन का जन्म । 1941 – नोबेल पुरस्कार से सम्मानित महान कवि एवं लेखक रवींद्रनाथ टैगोर का निधन। 1960 – आइवरी कोस्ट ने फ्रांस से स्वतंत्रता हासिल की। 1966 – अमेरिका में मिशिगन राज्य के लैंसिंग में नस्लभेदी दंगे भड़के। 1975 – दक्षिण अफ्रीका की अभिनेत्री चार्लीज थेरोन का जन्म। 1985 – गीत सेठी विश्व अमेचर बिलियर्ड्स चैंपियनशिप जीतने वाले तीसरे भारतीय बने। 1990 – अमेरिका ने सऊदी अरब में सेना तैनात कर ऑपरेशन डेजर्ट शील्ड की शुरुआत की। 1991 – ईरान के पूर्व प्रधानमंत्री शापोर बख्तियार की हत्या कर दी गई। 2012 – नाइजीरिया के ओकेन में चर्च में तीन बंदूकधारियों ने हमला कर 19 लोगों की हत्या की। 2013 – पाकिस्तान के कराची शहर में बाजार में बम विस्फोट में 11 लोगों की मौत ।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^