09-Aug-2022 09:01 AM
2383
नयी दिल्ली 09 अगस्त (AGENCY) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 09 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है..
1173 – इटली में बनी पीसा की झुकी हुई मीनार का निर्माण शुरू हुआ।
1831 – अमेरिका मे पहली बार स्टीम इंजन ट्रेन चली।
1892 – थॉमस अल्वा एडिसन ने टू-वे टेलिग्राफ का पेटेंट कराया।
1909 – 'ज्ञानपीठ पुरस्कार' से सम्मानित कन्नड़ भाषा के प्रमुख साहित्यकार विनायक कृष्ण गोकाक का जन्म।
1925 – काकोरी काण्ड की घटना हुई।
1933 – आधुनिक हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध साहित्यकार मनोहर श्याम जोशी का जन्म।
1942 – महात्मा गांधी को ब्रिटिश सरकार ने गिरफ्तार कर लिया।
1942 – अगस्त क्रांति भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत हुई।
1942 – स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने मलाया (अब मलेशिया) में जापान की मदद से इंडियन नेशनल आर्मी की स्थापाना की।
1945 – अमेरिका ने जापान के नागासाकी शहर पर दूसरा परमाणु बम गिराया।
1963 – परमाणु हथियारों की परीक्षण प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर करने वाला भारत पहला देश बना।
1965 – सिंगापुर मलेशिया से स्वाधीन हुआ।
1971 – भारत-पाकिस्तान मैत्री संधि पर हस्ताक्षर हुए।
1971 – भारत और सोवियत संघ ने 20 साल की अनाक्रमण संधि पर हस्ताक्षर किए।
1973 – तत्कालीन सोवियत रूस ने मार्स 07 का प्रक्षेपण किया।
1996 – मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान बने।
2000 – संसद ने मध्य प्रदेश पुनर्गठन विधेयक 2000 को मंजूरी दी जिससे पृथक छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ।
2000 – जिम्बाव्वे में व्यापक विरोध के बावजूद भूमि सुधार की प्रक्रिया शुरू हुई।
2002 – अफ़ग़ानिस्तान के जलालाबाद शहर में एक बम विस्फोट में 50 लोग मारे गये।
2005 – नासा का मानवयुक्त अंतरिक्षयान डिस्कवरी 14 दिन की अपनी साहसिक और जोखिम भरी यात्रा के बाद कैलिफ़ोर्निया स्थित एयरबेस पर सकुशल उतरा।
2006 – नेपाल सरकार और माओवादियों के बीच संयुक्त राष्ट्र निगरानी मुद्दे पर सहमति बनी।
2008 – सरकारी क्षेत्र की तीन कंपनियाँ एनटीपीसी, एनएचपीसी , पावर फाइनेन्स कारपोरेशन तथा टाटा कन्सल्टेन्सी ने राष्ट्रीय स्तर पर पावर एक्सचेंज गठित करने तथा उसके संचालन हेतु एक संयुक्त उपक्रम बनाने के लिए एक करार पर हस्ताक्षर किये।
2010 – पश्चिम बंगाल ने पंजाब को 2-1 से हराकर 11 साल बाद संतोष ट्रॉफी राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता जीती।
2012 - भारत ने परमाणु हमला करने में सक्षम अग्नि-2 बैलेस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
2016 – अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कलिखो पुल का निधन।
2019 - उत्तर प्रदेश में एक दिन में 2.20 करोड़ वृक्षारोपण किया गया।...////...