भारतीय एवं विश्व इतिहास में 09 जुलाई की महत्वपूर्ण घटनाएं
09-Jul-2024 10:26 AM 4025
नयी दिल्ली, 09 जुलाई (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 09 जुलाई की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1533: धार्मिक उपदेशक चैतन्य देव का निधन। 1816: अर्जेंटिना ने स्पेन से स्वतंत्रता हासिल की। 1819: सिलाई मशीन के अविष्‍कारक एलायस हाउ का जन्‍म। 1852: कनाडा के मांट्रियल शहर में 1100 निर्माणाधीन स्थल भयानक आग की चपेट में आने से खाख हो गये। 1875: बंबई स्टॉक एक्सचेंज की स्थापना। 1877: पहले विंबल्डन टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। 1925: भारतीय सिनेमा के सबसे सशक्त अभिनेताओं एवं बेहतरीन निदेशकों में शुमार गुरुदत्त का जन्म। 1938: अपने सशक्त अभिनय से हिंदी सिनेमा को समृद्ध बनाने वाले अभिनेता संजीव कुमार का जन्म। 1951: देश में पहली पंचवर्षीय योजना (1951-56) को प्रकाशित किया गया। 1969: वन्यजीव बोर्ड ने शेर को देश का राष्ट्रीय पशु घोषित किया। 1973 में शेर के स्थान पर बाघ को राष्ट्रीय पशु घोषित किया गया। 1973: ब्रिटेन के 300 साल पुराने उपनिवेश बहामास में ब्रिटिश साम्राज्य का सूर्य अस्त हुआ। 1982: तमाम सुरक्षा प्रणालियों को गच्चा देकर माइकल फागन नाम का एक शख्स ब्रिटेन की महारानी एलिज़ाबेथ के शयनकक्ष तक पहुंच गया। 1991: दक्षिण अफ्रीका को ओलंपिक खेलों में दोबारा हिस्सा लेने की अनुमति मिली। 2002: 'आर्गेनाइजेशन आफ़ अफ़्रीकन यूनिटी' का नाम बदलकर 'अफ्रीकन यूनियन' किया गया। 2004: एशियाई विकास बैंक ने आतंकवाद से लड़ने हेतु अपने 42 सदस्य देशों के लिए कोष बनाया। 2006: साइबेरिया के इरकुर्त्सक हवाई अड्डे के रनवे पर शिबिर एयरलाइंस ए 310 के दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम 122 लोगों की मौत। 2011: सूडान एक जनमत संग्रह के बाद अलग देश बन गया, 98.83 फीसदी लोगों ने अलग देश के समर्थन में वोट किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^