भारतीय एवं विश्व इतिहास में 09 मार्च की प्रमुख घटनाएं
09-Mar-2023 09:23 AM 5833
नयी दिल्ली 09 मार्च (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 09 मार्च की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:- 1822 - चार्ल्स एग ग्राहम ने पहली बार कृत्रिम दांतो का पेटेंट कराया। 1864 - प्रख्यात मराठी लेखक हरि नारायण आप्टे का जन्म। 1915 - प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार डॉ. नगेन्द्र का जन्म। 1931 - कर्ण सिंह, भारतीय राजनेता और लेखक 1934 - सोवियत संघ के विमान चालक और अंतरिक्षयात्री यूरी गागरीन का जन्म। 1948 - एयर इंडिया इंटरनेशनल की स्थापना हुई। 1951 - मशहूर तबला वादक उस्ताद ज़ाकिर हुसैन का जन्म। 1985 - भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी पार्थिव पटेल का जन्म। 1986 - सैटेलाइट आधारित पहला टेलिफोन संपर्क नेटवर्क औपचारिक रूप से शुरू हुआ। 1994 - प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री देविका रानी का निधन। 1999 - सेंट्रल बर्मिघम विश्वविद्यालय ने ब्रिटिश उद्योगपति स्वराज पाल को डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की। 1999 - फ़्रांसिस्को फ़्लोरेस अल सल्वाडोर के राष्ट्रपति चुने गए। 2005 - थाक्सिन शिनवात्रा थाइलैंड के प्रधानमंत्री चुने गए। 2009 - तमिलनाडु ने पश्चिम बंगाल को 66 रनों से पराजित कर विजय हरारे ट्रॉफी जीती। 2012 - हिन्दी फ़िल्मों के मशहूर अभिनेता और निर्माता निर्देशक जॉय मुखर्जी का निधन। 2018 - बिप्लब कुमार देब ने भारतीय राज्य त्रिपुरा के दसवें मुख्यमन्त्री के रूप में शपथ ली।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^