भारतीय एवं विश्व इतिहास में 10 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
10-Jun-2024 12:19 AM 7779
नयी दिल्ली 10 जून (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 10 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है। 1246-नसीरुद्दीन मुहम्मद शाह दिल्ली की गद्दी पर आसीन हुआ। 1829-ब्रिटेन की आक्सफोर्ड और कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के बीच पहली बोट रेस। 1848-न्यूयॉर्क और शिकागो के बीच पहला टेलीग्राफ लिंक शुरू। 1890-भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और असम के प्रथम मुख्यमंत्री गोपीनाथ बोरदोलोई का जन्म। 1931-नार्वे ने पूर्वी ग्रीनलैंड पर कब्जा किया। 1934-सोवियत संघ और रोमानिया के बीच राजनयिक संबंध दोबारा स्थापित। 1940-इटली ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान फ्रांस और ब्रिटेन के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की। 1946-राजशाही खत्म होने के बाद इटली गणतांत्रिक राष्ट्र बना। 1955-सुप्रसिद्ध भूतपूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण का जन्म। 1966-वायु सेना के लड़ाकू विमान 'मिग' का महाराष्ट्र के नासिक जिले से उत्पादन शुरू। 1971-अमेरिका ने चीन के 21 साल के व्यापार प्रतिबंध को खत्म कर दिया। 1972-मुम्बई के मडगाँव बंदरगाह से पूर्ण वातानुकुलित पोत हर्षवर्धन का जलावतरण हुआ। 1981-भारत के एथलीट देवेन्द्र झाझरिया का जन्म। 1983-ब्रिटेन में मार्गरेट थैचर पुन: प्रधानमंत्री बनीं। 1986-भारत ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर लॉर्ड्स में पहली टेस्ट जीत दर्ज की। 1987-हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता जीवन का निधन। 1999-इंडोनेशियाई स्वतंत्रता समर्थक नेता जोस रामोस होर्ता द्वारा 23 वर्ष बाद स्वदेश लौटने की घोषणा, जेनेवा में अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन की शुरुआत। 2001-नेपाल नरेश हत्याकांड की जांच अवधि चार दिन के लिए बढ़ाई गई। बरलुस्कोनी इटली के प्रधानमंत्री नियुक्त। 2002-संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य सम्मेलन रोम में सम्पन्न। 2002-पाकिस्तान ने विश्व की दूसरी सबसे ऊँची चोटी के-2 का नाम बदलकर 'चोगोरी' अथवा 'शाहगोरी' कर दिया। 2003-नासा का मंगलयान रोवर लॉन्च। 2005-भारत और श्रीलंका में शिक्षा व सामुदायिक विकास से सम्बद्ध दो समझौतों पर हस्ताक्षर। 2008-54वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार में 'लगे रहो मुन्नाभाई' को सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फ़िल्म का पुरस्कार प्रदान किया गया। 2008-केन्द्र सरकार ने तीनों सेनाओं के लिए 'एकीकृत स्पेस सेल' की घोषणा की। 2017-2017 वर्ल्ड एक्सपो कजाखस्तान के अस्ताना में खोला गया। 2019-पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी को मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया। 2019-कवि, रंगमंच कर्मी, कहानी लेखक, नाटककार, फ़िल्म निर्देशक और फ़िल्म अभिनेता गिरीश कर्नाड का निधन। 2020-प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) नीरव मोदी और मेहुल चौकसी से संबंधित फर्मो के 1350 करोड़ रुपये मूल्य के 2300 किलोग्राम से अधिक तराशे हुए हीरे और मोती हांगकांग से वापस लेकर आया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^