भारतीय एवं विश्व इतिहास में 12 फरवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं
12-Feb-2025 09:20 AM 7397
नयी दिल्ली, 12 फरवरी (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 12 फरवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं। 1502 - वास्को द गामा भारत की दूसरी यात्रा के लिए लिस्बन से रवाना हुआ। 1762 - ब्रिटेन की नौसेना ने कैरेबियाई द्वीप मार्टिनिक पर कब्ज़ा किया। 1809 - ब्रिटिश वैज्ञानिक चार्ल्स डार्विन का जन्म। 1818 - दक्षिण अमेरिकी देश चिली को स्पेन से स्वतंत्रता मिली। 1824 - आर्य समाज के प्रवर्तक और प्रखर सुधारवादी सन्यासी दयानंद सरस्वती का जन्म। 1920 - हिन्दी फिल्मों के जाने-माने नायक, खलनायक प्राण कृष्ण सिकंद का जन्म। 1922 - महात्मा गांधी ने कांग्रेस कार्यकारिणी समिति की असहयोग आन्दोलन को समाप्त करने के लिये राजी किया। 1953 - सूडान के बारे में ब्रिटेन और मिस्र के बीच समझौता हुआ। 1979 - ईरान के तत्कालीन प्रधानमंत्री शाहपुर बख्तियार ने सेना का समर्थन खोने के बाद अपने पद से इस्तीफा दिया। 1994 - भारतीय मुक्केबाज मोहम्मद हुसामुद्दीन का जन्म। 1999 - बिहार में राष्ट्रपति शासन लागू। 2008 - उत्तर प्रदेश सरकार ने संगठित अपराध नियन्त्रण विधेयक को दोबारा ध्वनिमत से पारित किया। 2013 - उत्तर कोरिया ने तीसरा भूमिगत परमाणु परीक्षण किया। 2017 - 70वें ब्रिटिश अकादमी फ़िल्म पुरस्कार में आई, डैनियल ब्लेक ने सर्वश्रेष्ठ ब्रिटिश फिल्म का पुरस्कार जीता। 2022 - भारत के सबसे सफल उद्योगपतियों में से एक राहुल बजाज का निधन।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^