भारतीय एवं विश्व इतिहास में 13 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं
13-Dec-2023 10:28 AM 4853
नयी दिल्ली 13 दिसंबर (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 13 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है। 1675-सिक्ख गुरु तेग बहादुर दिल्ली में शहीद हुए। 1772-नारायण राव सतारा के पेशवा बने। 1916-आस्ट्रिया के टायरॉल में हिमस्खलन से 24 घंटे में 10,000 ऑस्ट्रियाई और इतालवी सैनिकों की मौत। 1920-नीदरलैंड के हेग में लीग ऑफ नेशंस का अंतरराष्ट्रीय न्यायालय स्थापित। 1921-बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय का उद्घाटन 'प्रिंस ऑफ वेल्स' ने किया था। 1926-भारत के भूतपूर्व 22वें मुख्य न्यायाधीश कमल नारायण सिंह का जन्म। 1937-चीन और जापान के बीच हुए नानज़िंग के युद्ध में जापानियों की जीत हुई। इसके बाद लंबे समय तक नरसंहार और अत्याचार का दौर चला। 1955-गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रीकर का जन्म। 1959-आर्क विशप वकारियोस साइप्रस के प्रथम राष्ट्रपति चुने गए। 1961-मंसूर अली ख़ान पटौदी ने अपना टेस्ट मैच करियर दिल्ली में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू किया था। 1974-माल्टा गणतंत्र बना। 1977-माइकल फरेरा ने राष्ट्रीय बिलिय‌र्ड्स चैंपियनशिप में नये नियमों के तहत 1149 अंक का सर्वाधिक ब्रेक लगाया। 1981-पोलैंड में सेना द्वारा सत्ता पर कब्ज़ा। 1986-हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री स्मिता पाटिल का निधन। 1989-गृह मंत्री मुफ़्ती मोहम्मद सईद की बेटी को आतंकवादियों के चंगुल से छुड़ाने के बदले पांच कश्मीरी आतंकवादियों को जेल से रिहा किया गया। 1996-कोफी अन्नान संयुक्त राष्ट्र के महासचिव चुने गये। 1998-महात्मा रामचन्द्र वीर को कोलकाता के बड़ा बाज़ार लाइब्रेरी की ओर से 'भाई हनुमान प्रसाद पोद्दार राष्ट्र सेवा' पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 2001-दिल्ली स्थित भारतीय संसद पर आतंकवादी हमला। 2002-यूरोपीय संघ ने तुर्की के साथ एक बहुप्रतीक्षित समझौते को अपनी मंजूरी दी। 2004-इस्लामाबाद में भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु और सर क्रीक पर वार्ता प्रारम्भ। 2006-150वें सदस्य के रूप में वियतनाम को शामिल करने हेतु विश्व व्यापार संगठन द्वारा अधिसूचना जारी। 2007-श्रीलंकाई सेना एवं लिट्टे के मध्य हुए संघर्ष में 17 लिट्टे उग्रवादी मारे गये। 2012-नेत्रहीन ट्वेंटी-20 विश्वकप के फ़ाइनल मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 30 रनों से हराकर विश्व विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^