भारतीय एवं विश्व इतिहास में 15 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
15-May-2024 09:40 AM 7790
नयी दिल्ली 15 मई (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 15 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है। 1242-दिल्ली के सुलतान मुइजुद्दीन बहराम शाह की सेना ने विद्रोह कर दिया और सुलतान की हत्या कर दी। 1817-प्रख्यात विद्वान और धार्मिक नेता देवेन्द्रनाथ ठाकुर का जन्म। 1907-महान क्रांतिकारी शहीद सुखदेव का जन्म। 1923-भारतीय हास्य अभिनेता का जॉनी वॉकर जन्म। 1935-मास्को मेट्रो लोगों के लिए खोला गया। 1940-दो भाइयों रिचर्ड और मौरिस मैकडॉनल्ड्स ने कैलिफोर्निया के सैन बर्नार्डीनो में मैकडॉनल्ड्स शुरू किया। 1957-ब्रिटेन के सप्लाई मंत्रालय ने घोषणा की कि प्रशांत महासागर में किए गए श्रृखंलाबद्ध परीक्षणों के अंतर्गत पहले हाइड्रोजन बम का परीक्षण किया गया था। 1958-सोवियत संघ ने स्पूतनिक-3 रॉकेट लांच किया। 1965-बालीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने का जन्म। 1993-भारत के 'प्रथम आर्मी कमाण्डर इन चीफ़' के.एम. करिअप्पा का निधन। 1995-एलीसन गारग्रीब्स बिना आक्सीजन सिलीडंर के एवरेस्ट की चोटी पर पहुँचने वाली पहली महिला बनीं। 1998- भारतीय राजनीतिक दल जनता पार्टी के राजनेता राधिका रंजन गुप्ता का निधन। 1999-कुवैती सरकार द्वारा महिलाओं को संसदीय चुनावों में मताधिकार का हक प्रदत्त। 2001-इटली में दक्षिणपंथी गठबंधन को बहुमत। 2002-संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इराक पर प्रतिबंधों का अनुमोदन किया। 2003-इराक युद्ध में अमेरिकी सेनाओं के कमांडर टामी फ़्रैक्स के ख़िलाफ़ ब्रुसेल्स की अदालत में युद्ध सम्बन्धी मुकदमा दायर। 2005-20 साल के बाद कनाडा में भारत का विमान उतरा। 2008-श्रीलंका सरकार ने आतंकवादी संगठन लिट्टे पर प्रतिबन्ध दो साल के लिए बढ़ाया। भारतीय मूल की मंजूला सूद ब्रिटेन में मेयर बनने वाली पहली एशियाई महिला बनीं। 2010-राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री व भारत के उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत का निधन। 2013–इराक की हिंसा में तीन दिनों में 389 से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी थी। 2017-भारतीय राज्य पुदुचेरी के भूतपूर्व चौथे मुख्यमंत्री सुब्रमण्यम रामास्वामी का निधन।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^