भारतीय एवं विश्व इतिहास में 17 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
17-Jun-2025 11:25 AM 2864
नयी दिल्ली 17 जून (संवाददाता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 17 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है। 1609-नीदरलैंड , इंगलैंड और फ्रांस ने 12 वर्षो के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। 1674-शाहजी भोंसले की पत्नी तथा छत्रपति शिवाजी की माता जीजाबाई का निधन। 1756-नवाब सिराजुद्दौला ने 50 हजार सैनिकों के साथ कलकत्ता पर आक्रमण किया। 1799-नेपोलियन बोनापार्ट ने इटली को अपने साम्राज्य में शामिल किया। 1858-1857 के प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई का निधन। 1885-स्टैचू ऑफ लिबर्टी न्यूयार्क के बंदरगाह पहुंचा। 1928-प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार, कवि, साहित्यकार तथा उड़ीसा के प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता गोपबंधु दास का निधन। 1942-उत्तराखंड के राजनीतिज्ञ तथा पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी का जन्म। 1973-भारत के सर्वश्रेष्ठ टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस का जन्म। 1981-हिन्दी चलचित्र अभिनेत्री अमृता राव का जन्म। 1991-राजीव गांधी को मरणोपरांत भारत रत्न दिया गया। 1994-उत्तरी कोरिया अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी को अपने देश में बने रहने देने को सहमत। 1999-लेकेव जुमा द. अफ़्रीका के उपराष्ट्रपति नियुक्त! कारगिल में चल रहे युद्ध के मद्देनजर आई.एस.आई. द्वारा कारगिल जेहाद फ़ंड की स्थापना। 2001-नेपाल शाही परिवार हत्या प्रकरण में डॉक्टर ने कहा कि दीपेन्द्र के ख़ून में शराब का अंश नहीं था। 2002-कराची में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पुन: खोला गया। 2003-फ़्रांस में 165 ईरानी आतंकवादी गिरफ़्तार। 2004-मंगल पर पृथ्वी की चट्टानों से मिलते-जुलते पत्थर मिले। बगदाद में सेना की भर्ती केन्द्र पर विस्फोट में 42 मरे तथा 127 घायल। 2008-देश में विकसित हल्के लड़ाकू विमान 'तेज़स' का बंगलौर में सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया। 2012-साइना नेहवाल तीसरी बार इंडोनेशिया ओपन चैंपियन बनीं। 2015-भारत के 28वें पूर्व मुख्य न्यायाधीश मदन मोहन पुंछी का निधन। 2017-पुर्तगाल में जंगल की आग से 64 लोगों की मौत और 204 अन्य घायल।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^